Samung Galaxy On8 (2018) लॉन्च हुआ भारत में, जानें अहम खासियतें

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 अगस्त 2018 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy On8 (2018) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • गैलेक्सी ऑन8 (2018) में 6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है
  • एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018)

Samsung Galaxy On8 (2018) की बैटरी है 3500 एमएएच की

Samsung ने बुधवार को भारत में अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy On8 (2018) लॉन्च किया। सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि यह सैमसंग की अपनी इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आने वाला गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने इस खास डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy On6 को लॉन्च किया था। वहीं, नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोन 2016 में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 का अपग्रेड है।
 

Samsung Galaxy On8 (2018) की कीमत और उपलब्धता

Galaxy On8 (2018) को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। दो रियर कैमरे वाले सैमसंग के इस फोन की बिक्री 6 अगस्त से शुरू होगी। फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई और डेटा ऑफर के साथ आएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy On8 (2018) स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) में 6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। एचडी+ रिजॉल्यूशन वाली इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। Galaxy On8 पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिवाइस है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। सैमसंग का यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी की अपनी सैमसंग एक्सपीरियंस स्किन है।
 

Samsung Galaxy On8 (2018) का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से है लैस

Samsung Galaxy On8 (2018) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.9 है। हैंडसेट में फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3500 एमएएच की है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट का डुअल रियर कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है। रियर कैमरे सैमसंग के लाइव फोकस फीचर के साथ आते हैं। इस फीचर की मदद से यूज़र बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। कैमरे में बैकग्राउंड ब्लर शेप, पोर्ट्रेट डॉली और प्रोट्रेट बैकड्रॉप जैसे फीचर दिए गए हैं। इस फोन में सैमसंग मॉल और चैट ओवर वीडियो जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.