450MP कैमरा सेंसर से लैस होंगे स्‍मार्टफोन! यह कंपनी कर रही तैयारी

हालांकि ट्रेडमार्क में रेजॉलूशन का उल्लेख नहीं है। यह भी पता नहीं है कि यह कैमरा सेंसर है या नहीं।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 15:49 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग कथित तौर पर एक ISOCELL कैमरा सेंसर पर काम कर रही है
  • कहा जाता है कि इसमें 450 मेगापिक्सल रेजॉलूशन है
  • इससे जुड़ी एक ट्रेडमार्क एप्लिकेशन को स्‍पॉट किया गया है

सैमसंग ने ने पिछले महीने अपने 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP3 सेंसर को Tera2pixel तकनीक के साथ पेश किया था।

सैमसंग कथित तौर पर एक ISOCELL कैमरा सेंसर पर काम कर रही है, जिसमें 450 मेगापिक्सल रेजॉलूशन है। सैमसंग द्वारा दी गई Hexa2pixel ट्रेडमार्क एप्लिकेशन को दक्षिण कोरिया में KIPRIS और यूरोप में TMView पर स्पॉट किए जाने के बाद यह रिपोर्ट आई है। हालांकि ट्रेडमार्क में रेजॉलूशन का उल्लेख नहीं है। यह भी पता नहीं है कि यह कैमरा सेंसर है या नहीं। इसलिए फ‍िलहाल इस रिपोर्ट पर ज्‍यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने पिछले महीने अपने 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP3 सेंसर को Tera2pixel तकनीक के साथ पेश किया था। यह सैमसंग के ISOCELL HP1 कैमरा सेंसर की जगह ले चुका है। 

Hexa2pixel के लिए ट्रेडमार्क एप्लिकेशन को सैमसंग ने पेश किया है। यह एप्लिकेशन दक्षिण कोरिया में दिखाई दी है और यूरोप में TMView पर भी देखी गई है। सैममोबाइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेडमार्क का मतलब यह हो सकता है कि कंपनी 450 मेगापिक्सल के सेंसर पर काम कर रही है। हालांकि एप्लिकेशन में डिटेल नहीं है कि यह खास ट्रेडमार्क कैमरा सेंसर के लिए है या 450 मेगापिक्सल रेजॉलूशन वाले सेंसर के लिए। 

कंपनी ने सुपर QPD ऑटो-फोकस और Tetra2pixel तकनीक के साथ इस साल जून में 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP3 इमेज सेंसर को अनवील किया था। इस इमेज सेंसर ने कंपनी के ISOCELL HP1 को रिप्‍लेस किया है। इसमें 0.56 माइक्रोन पिक्सल (μm) है। साथ ही 1/1.4 ऑप्टिकल फॉर्मेट में 200 मिलियन पिक्सल हैं। सैमसंग का दावा है कि यह इमेज सेंसर 30 फ्रेम-प्रति-सेकंड (fps) पर 8K वीडियो को कैप्‍चर कर सकता है। 

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने यह भी घोषणा की थी कि 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP3 इमेज सेंसर इस साल के आखिर में बड़े लेवल पर प्रोडक्‍शन फेज में जाएगा। Tetra2pixel तकनीक, इमेज सेंसर को 1.12-माइक्रोन पिक्सल या 2.24-माइक्रोन पिक्सल आकार के 50 मेगापिक्सल सेंसर या 12.5-मेगापिक्सल सेंसर के रूप में तस्‍वीरें क्लिक करने में काबिल बनाती है। कहा जाता है कि यह लो-लाइट एनवायरनमेंट में काफी कारगर है। 
Advertisement

हालांकि सैमसंग ने अभी तक किसी गैलेक्सी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल इमेज सेंसर को फिट नहीं किया है। साल 2023 में आने वाले सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में ISOCELL HP3 सेंसर होने की उम्मीद है। मोटोरोला और Xiaomi जैसे स्मार्टफोन ब्रैंड भी 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले नए फोन्‍स लॉन्‍च करने के बारे में सोच रहे हैं। कहा जाता है कि मोटोरोला फ्रंटियर में सैमसंग का ISOCELL HP1 इमेज सेंसर है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.