Samsung W21 5G अलग डिज़ाइन लेकिन Galaxy Z Fold 2 जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung W21 5G स्मार्टफोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 11 वॉट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर मौजूद है। रिपोर्ट का कहना है कि सैमसंग डब्ल्यू21 5जी फोन गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 से ज्यादा लम्बा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 नवंबर 2020 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung W21 5G चीन में हुआ है लॉन्च
  • सैमसंग डब्ल्यू21 5जी के काफी स्पेसिफिकेशन Galaxy Z Fold 2 जैसे हैं
  • सैमसंग डब्ल्यू21 5जी के लिए चीन में शुरू हो चुकी है प्री-बुकिंग

Samsung W21 5G में Galaxy Z Fold 2 की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Samsung W21 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 2 का थोड़ा बदला हुआ अवतार है, जिसे चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन का ओवरऑल डिज़ाइन काफी हद तक Galaxy Z Fold 2 जैसा है, लेकिन इसमें थोड़े-बहुत कुछ बदलाव पेश किए गए हैं। सैमसंग डेब्ल्यू21 5जी फोन में ‘Galaxy' की ब्रांडिंग मौजूद नहीं है और यह फोन सिंगल कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर दी गई वर्टिकल लाइनों का डिज़ाइन भी इस फोन गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 से अलग बनाता है।
 

Samsung W21 5G price

सैमसंग डब्ल्यू21 5जी के 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 (लगभग 2.23 लाख रूपये) है। Samsung W21 5G सिंगल गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है, जिसकी प्री-बुकिंग चीन में शुरू की जा चुकी है। जबकि सैकेंड राउंड की प्री-बुकिंग 11 नवंबर से शुरू होगी। फोन की बिक्री की बात करें, तो यह प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू होगी।

दिलचस्प बात यह है कि Samsung Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन भी चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसके इसी कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 16,999 (लगभग 1.89 लाख रुपये) है।

फिलहाल, सैमसंग डब्ल्यू21 5जी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Samsung W21 5G specifications

जैसे कि हमने बताया  सैमसंग डब्ल्यू21 5जी के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की तरह ही हैं। यह फोन दो रेगुलर सिम स्लॉट के साथ आता है, जबकि गैलेक्ससी ज़ेड फोल्ड 2 मे सिम+ईसिम स्लॉट दिया गया था। सैमसंग डब्ल्यू21 5जी में 7.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,768x2,208 पिक्सल) फोल्डेबल, डायनामिक एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन को फोल्ड करने पर इसमें 816x2,260 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.2-इंच सुपर एमोलेड इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है। फोन में एक स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट है, जो 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ जुगलबंदी करता है।

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए, Samsung W21 5G फोन में गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर और एफ/2.4 टेलीफोटो लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 लेंस वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

आपको इस फोन में 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी सेंसर मौजूद है।

GSMArena, की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग डब्ल्यू21 5जी स्मार्टफोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 11 वॉट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर मौजूद है। रिपोर्ट का कहना है कि सैमसंग डब्ल्यू21 5जी फोन गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 से ज्यादा लम्बा है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1768x2208 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1768x2208 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.