Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब VoWiFi मोड में भी कर पाएंगे कॉल रिकॉर्ड, क्या है यह? कैसे करें यूज? जानें

Samsung ने Samsung Galaxy S24 सीरीज और OneUI 6.1 या लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर चलने वाले कुछ अन्य गैलेक्सी फोन पर VoWiFi कॉल रिकॉर्डिंग फीचर पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने गैलेक्सी AI नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स पेश किया है।
  • Samsung ने अपने गैलेक्सी फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन बेहतर किया है।
  • Samsung यूजर्स VoWiFi (वॉयस ओवर वाईफाई) मोड में कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 200MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने हाल ही में Samsung Galaxy S24 सीरीज के साथ गैलेक्सी AI नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स पेश किया है। अब सैमसंग ने अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन पर कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन को बेहतर किया है, जिससे यूजर्स VoWiFi (वॉयस ओवर वाईफाई) मोड में कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। आइए सैमसंग के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung ने Samsung Galaxy S24 सीरीज और OneUI 6.1 या लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर चलने वाले कुछ अन्य गैलेक्सी फोन पर VoWiFi कॉल रिकॉर्डिंग फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को वाई-फोई पर की गई वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। आपको बता दें कि VoWiFi का मतलब "वॉयस ओवर वाईफाई" है, जो यूजर्स को अपने वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करके वॉयस कॉल करने और रिसिव करने की सुविधा देता है जो तब जरूरी हो सकती है जब आपका सेलुलर सिग्नल कमजोर हो या जब आपके पास वाई-फाई नेटवर्क पर बेहतर एक्सेस हो।
Advertisement

आपको बता दें कि यह लंबी और जरूरी बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए काफी मददगार हो सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी की आवाज रिकॉर्ड करना, खासकर उनकी बिना मर्जी के उचित नहीं है। कानूनी तौर पर यह कई देशों में परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए ऐसे फीचर का इस्तेमाल करने से पहले सोचने की सलाह दी जाती है।


VoWiFi कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें इस्तेमाल:


Advertisement
सबसे पहले आपको अपने फोन पर सेटिंग ऐप खोलनी है।
फिर आपको कॉल ऑप्शन पर जाना है।
अन्य कॉल सेटिंग के ऑप्शन को टच करना है।
Advertisement
VoWiFi कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन खोजना और उसे चालू करना है।
इसके अलावा अगर आपको VoWiFi कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन नहीं मिल रहा है, तो आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन OneUI 6.1 या लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर चल रहा है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.