सैमसंग ने 4K रिज़ॉल्यूशन वाले स्मार्टफोन डिस्प्ले का प्रोटोटाइप किया पेश

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 मई 2016 18:29 IST
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने एक ऐसा स्मार्टफोन डिस्प्ले पेश किया है जो भविष्य की तकनीक की झलक देता है। अमेरिका के सेन फ्रांसिसको में आयोजित डिस्प्ले वीक कॉन्फ्रेंस में सैमसंग द्वारा बनाए गए स्मार्टफोन के 5.5 इंच के 4के एमोलेड डिस्प्ले की झलक देखने को मिली। इस स्क्रीन को मुख्यतौर पर वर्चुअल रियालिटी को ध्यान में रखकर डेवलप किया जा रहा है।

वर्चुअल रियालिटी को उस वक्त और मजबूती मिली जब गूगल ने इस साल आई-ओ कॉन्फ्रेंस में अपने डेड्रीम प्रोजेक्ट का ऐलान किया। इस बीच स्मार्टफोन पर आधारित ज्यादा से ज्यादा वीआर हेडसेट मार्केट में लॉन्च किए जा रहे हैं। यूज़र वीआर हेडसेट में अपने मोबाइल को लगाकर मनोरंजन के अनुभव को दोगुना कर सकते हैं। हालांकि, वर्चुअल रियालिटी में डिस्प्ले व्यूइंग स्मार्टफोन द्वारा दिए जा रहे रिज़ॉल्यूशन पर निर्भर करता है। आज की तारीख में ज्यादातर स्मार्टफोन फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आते हैं और चुनिंदा फोन क्वाडएचडी डिस्प्ले (1440x2560 पिक्सल) के साथ आते हैं जो वीआर के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
 

4के (2160x3840 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले मनोरंजन के अनुभव को दूसरे स्तर पर पहुंचाने का काम करेगा। सैमसंग के इस छोटे डिस्प्ले को देखते हुए लगता है कि अब वो दिन दूर नहीं जब मार्केट में 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

कंपनी ने जानकारी दी है कि 4के यूएचडी डिस्प्ले सिर्फ एक प्रोटोटाइप था। इसकी पिक्सल डेनसिटी 806 पिक्सल प्रति इंच है। याद रहे कि सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट 5 में ही 4के डिस्प्ले दिए जाने की खबर थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फैबलेट को क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ पेश किया गया। अब नोट 6 में 4के डिस्प्ले होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट क्वाडएचडी डिस्प्ले होने की भी जानकारी दी रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.