सैमसंग ने बेचे दुनियाभर में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन: रिपोर्ट

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 15 जून 2016 17:59 IST
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने वर्तमान वर्ष की प्रथम तिमाही में दुनिया में सर्वाधिक स्मार्टफोन बेचे हैं और इस साल के आखिर तक वह 32 करोड़ स्मार्टफोन बेच सकती है। यह बात बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कही गई है। अमेरिकी बाजार सर्वेक्षण कंपनी आईसी इनसाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने आलोच्य अवधि में 8.15 करोड़ स्मार्टफोन बेचे। इसके बाद एप्पल 5.16 करोड़ बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर है।

सर्वाधिक स्मार्टफोन बेचने वाली 12 कंपनियों में चीन की आठ कंपनियां हैं।

भारत से पहली बार एक कंपनी माइक्रोमैक्स ने 12 कंपनियों के इस समूह में प्रवेश किया है। इसने आलोच्य अवधि में 50 लाख स्मार्टफोन बेचे और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस साल 2.5 करोड़ स्मार्टफोन बेच देगी, जो साल-दर-साल आधार पर 74 फीसदी अधिक है।

एंड्रॉयडहेडलाइंस डॉट कॉम ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि चीन की कंपनियों में हुआवे तीसरे स्थान पर, ओप्पो चौथे स्थान पर, शियाओमी पांचवें पर, विवो छठे पर, जेडटीई आठवें पर, लेनोवो नौवें पर, टीसीएल 10वें पर और मीजू 11वें पर है।

सोनी, माइक्रोसॉफ्ट और कूलपैड जैसी कंपनियां इस साल शीर्ष 12 से बाहर हो गईं। आईसी इनसाइट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन की कुल वैश्विक बिक्री इस साल पांच फीसदी बढ़कर 1.5 अरब हो जाएगी, जो एक साल पहले 1.43 अरब थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samsung smartphone, samsung mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.