सैमसंग बनाएगी किताब की तरह मुड़ने वाला स्मार्टफोन

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 5 जनवरी 2016 10:23 IST
दक्षिण कोरिया की विशाल इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग के मुड़ने वाले स्मार्टफोन तकनीक के पेटेंट आवेदन को यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने मंजूरी दे दी है।

इस तकनीक के प्रयोग से स्मार्टफोन में होलोग्राम और प्रोजेक्टर जैसे फीचर जोड़े जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने मुड़ने वाले स्मार्टफोन तकनीक के पेटेंट में एक और कामयाबी हासिल कर ली है। कंपनी के पास इस नई तकनीक संबंधी कई पेटेंट पहले से ही हैं। उबेरगिजमो डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल के अंत में किताब की तरह मोड़े जा सकने वाले स्मार्टफोन लेकर आ रही है।

इस पेटेंट के विवरण के अनुसार मुड़नेवाले स्मार्टफोन में एक नई तरह का कब्जा लगा होगा जिससे बेहद बड़े डिस्प्ले स्क्रीन को हैंडसेट बंद करने के दौरान मोड़ कर आधा किया जा सकेगा।

मुड़ने वाले स्मार्टफोन की सबसे बड़ी विशेषता होलोग्राम इकाई होगी जिसकी मदद से विभिन्न कोणों से प्रकाश को मोड़कर हवा में थ्री डाइमेंशनल वीडियो प्रसारित किया जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ ऐसे स्मार्टफोन में एक प्रोजेक्टर भी लगाया जा सकेगा, जो डिवाइस के बाहर या अंदर होगा।

हालांकि उपयोगकर्ता किस प्रकार इन फीचर्स का इस्तेमाल करेंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक इस तकनीक पर चलने वाली किसी ऐप के बारे में भी पता नहीं चला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  2. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.