सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, टीज़र जारी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2016 17:46 IST
सैमसंग नए गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए अपग्रेडेड स्मार्टफोन ए3 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन इन सभी स्मार्टफोन को रिलीज़ करने से पहले सैमसंग ने इन स्मार्टफोन के मुख्य फ़ीचर का खुलासा कर दिया है। सीईएस इवेंट के पास आते ही इन फोन के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है।

सैमसंग मोबाइल मलेशिया ने ट्विटर पर एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की। इस ट्वीट में जानकारी दी गई कि गैलेक्सी ए 2017 हैंडसेट वाटर रेसिस्टेंस हैं। सैमसंग के मुताबिक, ''इन सबकी शुरुआत ए से होती है। अपनी सांसे थामे रखिए।''

ताजा ख़बरों के मुताबिक, गैलेक्सी ए7 (2017) डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी-68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। अब, अब सैमसंग द्वारा जारी किए गए टीज़र के बाद पता लगता है कि गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए3 में भी यह फ़ीचर दिया जा सकता है।

इसके अलावा एक ट्विटर यूज़र  ने इन ख़बरों को और मजबूत करते हुए बताया कि सैमसंग के इन कथित डिवाइस को अगले महीने सीईएस 2017 इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसको जनवरी में बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है।

इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। ए5 (2017) में 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 5.2 इंच टचस्क्रीन हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट व रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सैमसंग का एक्सीनॉस 7880 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज हो सकती है। लीक के मुताबिक फोन का डाइमेंशन 145 x 71 x 7.8 मिलीमीटर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप सी कनेक्टर और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की बॉडी ग्लास की होगी और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। चीन में इस स्मार्टफोन को 2,699 चीनी युआन (करीब 26,400 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं यूरोप में इस फोन की रिटेल कीमत 449 यूरो (करीब 32,000 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.