Samsung ने शुरू किया Galaxy S21 FE 5G स्‍मार्टफोन का प्री-रिजर्वेशन, जानें पूरी डील

Galaxy S21FE 5G की सेल इंडिया में भी 11 जनवरी से होगी। सैमसंग ने कहा है कि Galaxy S21FE 5G के लिए प्री-रिजर्वेशन करने वाले कस्‍टमर्स को 'Next Galaxy VIP Pass' मिलेगा, जिससे वह 2699 रुपये का Galaxy SmartTag फ्री में पा सकेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 16:09 IST
ख़ास बातें
  • इस स्‍मार्टफोन के इंडिया में प्राइस अभी अनाउंस नहीं हुए हैं
  • माना जा रहा है कि कंंपनी अगले कुछ दिनों में इसकी जानकारी देगी
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले है

कस्‍टमर कभी भी प्री-रिजर्व पास को कैंसल करके 100 फीसदी रिफंड ले सकते हैं।

Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन की घोषणा के ठीक एक दिन बाद इंडिया में इसके प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। सैमसंग की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, 5 से 10 जनवरी तक इस स्‍मार्टफोन को प्री-रिजर्व किया जा सकता है। इसके लिए www.samsung.com या सैमसंग शॉप ऐप पर 999 रुपये का टोकन अमाउंट जमा करना होगा। Galaxy S21FE 5G की सेल इंडिया में भी 11 जनवरी से होगी।

सैमसंग ने कहा है कि Galaxy S21FE 5G के लिए प्री-रिजर्वेशन करने वाले कस्‍टमर्स को 'Next Galaxy VIP Pass' मिलेगा, जिससे वह 2699 रुपये का Galaxy SmartTag फ्री में पा सकेंगे। कस्‍टमर कभी भी प्री-रिजर्व पास को कैंसल करके 100 फीसदी रिफंड ले सकते हैं। इस स्‍मार्टफोन के इंडिया में प्राइस अभी अनाउंस नहीं हुए हैं। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई फोन के सक्सेसर के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन इम्प्रूव्ड नाइट मोड के साथ आया है।
 
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G price, availability

Samsung UK वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत GBP 699 (लगभग 70,200 रुपये) तय की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 749 (लगभग 75,200 रुपये) है। फोन ग्रेफाइट, लैवेंडर, ओलिव और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S21 FE 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन Android 12 पर आधारित One UI 4 पर काम करता है।  फोन में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ डायनमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर Snapdragon 888 या Exynos 2100 हो सकता है, जो कि मार्केट्स पर निर्भर करेगा।

फोटो और वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस के साथ स्थित है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर भी मिलता है। आखिर में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S21 FE 5G में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।
Advertisement

फोन 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फा, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरो, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले (ऑप्टिकल) फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है। फोन बाकि डिवाइस को वायरलेस चार्ज करने के लिए सैमसंग के वायरलेस पॉवरशेयर फीचर के साथ आता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.