• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite की प्री ऑर्डर बुकिंग अगले हफ्ते हो सकती है शुरू, कीमत को लेकर नया दावा

Samsung Galaxy Note 10 Lite की प्री-ऑर्डर बुकिंग अगले हफ्ते हो सकती है शुरू, कीमत को लेकर नया दावा

S Pen के साथ आने वाले Samsung Galaxy Note 10 Lite के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये हो सकती है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite की प्री-ऑर्डर बुकिंग अगले हफ्ते हो सकती है शुरू, कीमत को लेकर नया दावा

Samsung Galaxy Note 10 Lite है तीन रियर कैमरों वाला फोन

ख़ास बातें
  • Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा Samsung Galaxy Note 10 Lite में
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite में 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Lite को अभी कुछ दिन पहले ही CES 2020 में Samsung Galaxy S10 Lite के साथ लॉन्च किया गया था। जानकारी मिली है कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट अगले हफ्ते से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा फोन फरवरी महीने के पहले हफ्ते से ग्राहकों के लिए रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। यह जानकारी न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दी।

आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि S Pen के साथ आने वाले Samsung Galaxy Note 10 Lite के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये हो सकती है। लेकिन एक पुरानी रिपोर्ट में कुछ और ही दावा था। भारत में गैलेक्सी नोट 10 लाइट को ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा ब्लैक रंग में लाए जाने की उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट सीरीज़ का हिस्सा है। इसके अलावा Samsung भारतीय मार्केट में जल्द ही Samsung Galaxy S10 Lite को भी उपलब्ध कराएगी। आईएएनएस का दावा है कि स्मार्टफोन 39,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए 23 जनवरी से उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। लेकिन किनारे थोड़ा ज़्यादा घुमावदार हैं और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। फोन एस पेन स्टायलस के साथ आता है।


Samsung Galaxy Note 10 Lite में 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर इस्तेमाल करने का दावा है। हालांकि, सैमसंग के एक प्रतिनिधि में हमें बताया कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट में इस्तेमाल किया गया प्रोसेसर मार्केट पर निर्भर करेगा। इसका मतलब है कि स्नैपड्रैगन वेरिएंट भी हो सकता है। प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में मौज़ूद होगा 8 जीबी तक रैम।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, वर्गाकर कैमरा मॉड्यूल में। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर्स है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.1 x 163.7 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • कमियां
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसर2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »