Samsung साल 2021 में लेकर आएगी 200 मेगापिक्सल कैमरा, टिप्सटर का दावा

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि जब इतने बड़े मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लाने की बात सामने आई हो। कुछ दिन पहले खबरें सामने आई थी कि सैमसंग जल्द ही 600 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लेकर आने वाली है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 जनवरी 2021 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 Ultra में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया था
  • 600 मेगापिक्सल कैमरा लाए जाने की भी जानकारी आई थी सामने
  • Samsung ला सकती है कई नए सेंसर्स
Samsung को लेकर खबरें हैं कि वह जल्द ही अपनी Samsung Galaxy S21 सीरीज़ में 108 मेगापिक्सल का कैमरा पेश कर सकती है। वहीं, पिछले ही दिनों Xiaomi ने Mi 10i स्मार्टफोन को 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया था। जहां अभी ज्यादातर यूज़र्स ने 108 मेगापिक्सल कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया है, वहीं लेटेस्ट खबरों की मानें तो जल्द ही Samsung इस श्रेणी में एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। जी हां, सामने आई जानकारी के अनुसार, सैमसंग साल 2021 में 200 मेगापिक्सल कैमरा टेक्नोलॉजी लाने वाली है। फिलहाल, कंपनी इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, लेकिन भविष्य में सैमसंग के फ्लैगशिप स्तर के स्मार्टफोन में हमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा इस्तेमाल करने के लिए मिल सकता है।

जानें-मानें टिप्सटर IceUniverse ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Samsung साल 2021 में कई इनोवेटिव सेंसर्स पेश करेगी, जिसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा भी शामिल होगा।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि जब इतने बड़े मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लाने की बात सामने आई हो। कुछ दिन पहले खबरें सामने आई थी कि सैमसंग जल्द ही 600 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लेकर आने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि यह जानकारी भी इसी टिप्सटर द्वारा सामने आई थी। वहीं अब इस टिप्सटर ने 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लाए जाने की भी बात कही है। टिप्सटर से ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 600 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से पहले कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को ला सकती है।

आपको बता दें, Samsung Galaxy Note 20 Ultra में 108 मेगापिक्सल का कैमरा पेश किया गया था, यहां तक कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में भी इस साल इस कैमरा सेंसर को दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung 200 MP sensor, Samsung 600 MP sensor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.