Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

Samsung एक फोल्डे हो जाने वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसी खबरें लंबी समय से आ रही हैं। अब कंपनी ने हाल में पुष्टि की है कि...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 18 जून 2018 15:24 IST

Samsung प्रोजेक्ट वी

Samsung एक फोल्डे हो जाने वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसी खबरें लंबी समय से आ रही हैं। अब कंपनी ने हाल में पुष्टि की है कि उसका यह प्लान साल 2018 के लिए है। इस दौरान 'Project V' नाम से एक तस्वीर लीक हुई है, जिसमें फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्रोटेटाइप देखा गया है। लीक हुए हैंडसेट की तस्वीरें Samsung 'Project V'नाम से सामने आई हैं, जिसमें कंपनी ने कुछ सालों पहले प्रयोग किए थे।

टिप्सटर द्वारा लीक की गई तस्वीर को सबसे पहले स्लैशलीक ने देखा है। सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन को Samsung 'Project V'कोडनाम के साथ देखा गया है। लेकिन इसे रद कर दिया गया है। जैसा कि तस्वीरों में दिख रहा है, सैमसंग का हैंडसेट ज़ेडटीई एक्सन एम जैसा लग रहा है, जो डुअल स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आया है। इसके अलावा फोन का डिज़ाइन कुछ हद तक Galaxy S6 व the Galaxy Note 5 से मेल खा रहा है।

एक्सन एम की तरह, प्रोजेक्ट वी हैंडसेट का प्रमुख बेस फ्लिप-आउट स्क्रीन से मोटा है। फ्लेक्सिबल डिस्प्ले, जिसे 'फोल्डेबल फोन' कहा जा रहा है इसमें सैमसंग ने क्लेमशेल डिज़ाइन दिया है। दो अलग डिस्प्ले हैं। फ्लिप ओपन करने पर इसमें दो अलग होम पेज दिखाई देते हैं। हैंडसेट हिंज के ज़रिए जुड़े दिख रहे हैं। फोल्डेबल फोन को प्रोजेक्ट वी और SM-G929F मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

मॉडल नंबर से इशारा मिलता है कि स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज और गैलेक्सी एस7 समूह का हो सकता है। यह हैंडसेट साल 2015 या 2016 से तैयार हो रहा है। इसमें पुराना गूगल प्ले का आइकन भी देखा गया है। अगर जानकारी सही साबित होती है तो सैमसंग के इस हैंडसेट पहले ही रद किया जा चुका था। लेकिन अब तस्वीर के सहारे कहा जा रहा है कि इस पर काम चल रहा है। हालांकि, प्रोजेक्ट क्यों रद हुआ, इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। याद रहे, कुछ पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग अपना फोल्डेबल फोन एमडब्ल्यूसी 2019 में उतारेगी, जो बार्सलोना में आयोजित होना है। साथ ही हैंडसेट की कीमत तकरीबन 1,25,000 रुपये तक जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, samsung foldable
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.