• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आपके Samsung डिवाइस को Android 16 बेस्ड One UI 8 कब मिलेगा? लीक हुई इस लिस्ट में देखें

आपके Samsung डिवाइस को Android 16-बेस्ड One UI 8 कब मिलेगा? लीक हुई इस लिस्ट में देखें

Samsung जल्द ही Android 16 पर आधारित One UI 8 रोलआउट शुरू करने वाला है। एक लीक शेड्यूल के अनुसार, Galaxy S25 सीरीज सबसे पहले यह अपडेट पाएगी।

आपके Samsung डिवाइस को Android 16-बेस्ड One UI 8 कब मिलेगा? लीक हुई इस लिस्ट में देखें

18 सितंबर 2025 से कथित तौर पर Galaxy S25 सीरीज पर अपडेट शुरू होगा

ख़ास बातें
  • Samsung One UI 8 (Android 16) अपडेट 18 सितंबर से शुरू होगा
  • Galaxy S25 सीरीज सबसे पहले पाएगी नया सॉफ्टवेयर, फिर बाकी डिवाइसेस शामिल
  • टैबलेट्स और Galaxy Watch सीरीज को भी अक्टूबर-नवंबर में मिलेगा अपडेट
विज्ञापन

Samsung जल्द ही अपने यूजर्स के लिए One UI 8 अपडेट रोलआउट करने वाला है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक टाइमलाइन शेयर नहीं की है, लेकिन एक ताजा लीक से पता चला है कि किन डिवाइसेस को सबसे पहले यह अपडेट मिलेगा और कब से रोलआउट शुरू होगा। Galaxy S25 सीरीज सबसे पहले One UI 8 का स्टेबल वर्जन पाने वाली है। S-सीरीज के साथ-साथ लेटेस्ट लीक M-सीरीज, F-सीरीज, टैबलेट्स और अन्य डिवाइसेज की टाइमलाइन की जानकारी भी देता है। चलिए बिना देरी किए आपको Android 16-बेस्ड One UI 8 की पूरी लीक्ड टाइमलाइन बताते हैं।

टिप्सटर Alfatürk ने X पर एक पोस्ट के जरिए पूरी Samsung लाइनअप को मिलने वाले Android 16-बेस्ड One UI 8 की टाइमलाइन को लीक किया है। लिस्ट के मुताबिक, Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को 18 सितंबर से नया अपडेट मिलना शुरू होगा। वहीं Galaxy S25 Edge और Galaxy S24 सीरीज (Galaxy S24 Ultra, S24+, S24 FE और S24) के लिए अपडेट 25 सितंबर से जारी हो सकता है। इसके अलावा, Galaxy S23 सीरीज और Galaxy S21 FE 5G को 2 अक्टूबर से अपडेट मिलने की उम्मीद है। वहीं Galaxy S22 लाइनअप और पुराने फोल्डेबल्स (Galaxy Z Fold 4, Flip 4) को 6 अक्टूबर से नया सॉफ्टवेयर मिलने की संभावना है।

फोल्डेबल डिवाइसेस की बात करें तो Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को 2 अक्टूबर से अपडेट रोलआउट हो सकता है, जबकि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लिए 13 अक्टूबर की तारीख सामने आई है। A-सीरीज में सबसे पहले Galaxy A56 5G और A36 5G को 25 सितंबर से अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद A55, A54, A52S, A53 और कई अन्य A-सीरीज मॉडल्स को अक्टूबर के अलग-अलग हफ्तों में अपडेट दिया जाएगा।

M-सीरीज के लिए One UI 8 रोलआउट 20 अक्टूबर से शुरू हो सकता है, जिसमें Galaxy M34 5G सबसे पहले लिस्टेड है। इसके बाद M33 5G और M15 5G जैसे मॉडल्स को भी अपडेट मिलेगा। Rugged डिवाइसेस में Galaxy XCover 7, XCover 6 Pro और XCover 7 Pro को अक्टूबर और नवंबर में अपग्रेड मिलने का अनुमान है।

लीक आगे बताता है कि सैमसंग के टैबलेट लाइनअप में भी अक्टूबर से One UI 8 अपडेट शुरू होगा। सबसे पहले Galaxy Tab S10 Ultra और Tab S10+ सीरीज को 1 अक्टूबर से अपडेट मिलेगा, इसके बाद Tab S9 FE, Tab S9 Ultra और पुराने Tab S8 मॉडल्स को क्रमशः अक्टूबर 13 और अक्टूबर 23 से नया सॉफ्टवेयर मिलने की संभावना है। Galaxy Tab Active सीरीज और Tab A9 जैसे बजट मॉडल्स को नवंबर तक अपडेट मिलने की उम्मीद है।

स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए One UI 8 Watch भी जल्द शुरू हो सकता है। लीक में दावा किया गया है कि Galaxy Watch 7, Watch FE और Watch 6 सीरीज को 1 अक्टूबर से अपडेट मिलना शुरू होगा। वहीं Watch 5 और Watch 4 सीरीज को नवंबर की शुरुआत तक नया वर्जन मिलने का अनुमान है।

फिलहाल यह शेड्यूल केवल चुनिंदा रीजन (जैसे एशिया) के लिए बताया गया है और कंपनी की ओर से आधिकारिक कन्फर्मेशन अभी बाकी है। हालांकि, Samsung ने पहले ही साफ कर दिया था कि One UI 8 का स्टेबल अपडेट सबसे पहले उसके फ्लैगशिप मॉडल्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo की Find X9 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी, 7,000mAh से अधिक की होगी बैटरी
  2. Realme P3 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च,  MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. प्रीमियम स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, Apple का दबदबा बरकरार
  4. OnePlus 15 में मिल सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन, जल्द होगा लॉन्च
  5. Flipkart की Big Billion Days सेल में Google Pixel 9 को आधे से कम प्राइस में खरीदने का होगा मौका
  6. 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6i
  7. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 GT, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. चीन की टेक्नोलॉजी के सहारे पाकिस्तान में डिजिटल जासूसी का खेल, 40 लाख लोगों के फोन टैप!
  9. iPhone 17 लॉन्च के बाद Apple ने बंद किए ये आईफोन मॉडल
  10. iPhone 17 vs iPhone 17 Pro: दोनों में कौन सा रहेगा आपके लिए बेस्ट? यहां जानें तुलना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »