सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) गुरुवार को हो सकता है भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2016 14:59 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी ऑन सीरीज का नया फोन लॉन्च करने की जानकारी दी
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) चीन में करीब 16,000 रुपये में बिकता है
  • गैलेक्सी ऑन7 (2016) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
सैमसंग इंडिया ने जानकारी दी है कि गैलेक्सी ऑन सीरीज का नया स्मार्टफोन गुरुवार को भारत में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग इंडिया ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया और यह भी जानकारी दी कि यह प्रोडक्ट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

वहीं, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने लॉन्च से पहले ही एक अलग पेज लाइव किया है। और इसे सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के टैगलाइन से प्रमोट किया जा रहा है। सैमसंग ने तो फिलहाल इस हैंडसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि गुरुवार को सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) को लॉन्च किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस स्मार्टफोन को चीन में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था।
Advertisement

इसके अलावा टीज़र ट्वीट में सैमसंग ने कहा है कि नए गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मेटालिक बॉडी होगी। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसकी बॉडी भी मेटल की है।
 
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) को चीन में 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में भी हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग ने गैलेक्सी ऑन7 में एलईडी फ्लैश और एफ/1.9 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। एफ/1.9 अपर्चर के साथ फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है। फोन के होम बटन में फोन को अनलॉक करने के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। 3300 एमएएच की बैटरी भी इस हैंडसेट का हिस्सा है।
Advertisement

याद रहे कि सैमसंग इस महीने की शुरुआत में भारत में गैलेक्सी ऑन8 स्मार्टफोन को 15,990 रुपये में लॉन्च किया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung India, Mobiles, Samsung Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.