Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार

Samsung Galaxy Z Fold 9 के अगले साल एक प्लस मॉडल या FE वेरिएंट पेश हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2026 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के साथ नया मॉडल लेकर आ सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 9 के साथ एक प्लस या FE मॉडल शामिल हो सकता है।
  • Samsung फोल्डेबल सीरीज के दो नए वेरिएंट की इंटरनल टेस्टिंग कर रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अगले साल अपनी आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के साथ नया मॉडल लेकर आ सकता है। आगामी Galaxy Z Fold 9 के साथ एक प्लस या FE मॉडल शामिल हो सकता है। कंपनी कथित तौर पर इसके दो अलग-अलग वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। इसमें एक प्लस मॉडल और दूसरा FE वेरिएंट हो सकता है। इन दोनों में से एक मॉडल Galaxy Z Fold 9 के साथ फिट हो सकता है। नई लीक ऐसे समय पर आई है जब कंपनी को Galaxy Z Fold 8 की डिमांड में उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है।

ज्यादा किफायती फोल्डेबल फोन
एंड्रॉयड ऑथोरिटी की रिपोर्ट में कोरियन टिप्सटर लानजुक के अनुसार, सैमसंग Galaxy Z Fold 9 के दो नए वेरिएंट की इंटरनल स्तर पर टेस्टिंग कर रहा है। इसमें एक बड़े डाइमेंशन वाला प्लस मॉडल होगा जो कि ज्यादा बड़ा होगा। वहीं दूसरा FE मॉडल होगा जो कि मौजूदा साइज के साथ कम स्पेसिफिकेशंस से लैस होगा। संभावित रूप से इसकी कीमत अन्य मॉडल से कम हो सकती है जो कि ज्यादा ग्राहकों को टार्गेट कर सकता है। कंपनी सिर्फ एक ही वेरिएंट को लेकर आ सकती है। इसको लेकर जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है। यह आगामी वर्जन गैलेक्सी Z फोल्ड 9 के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को पासपोर्ट-स्टाइल वाले फोल्डेबल डिजाइन में ज्यादा ऑप्शन मिल सकेंगे।

नए-नए डिजाइन हो सकते हैं शामिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung नए और एक्सपेरिमेंटल डिजाइन की टेस्टिंग कर रहा है। इनमें Galaxy Z Slide और Fold 9 Pro जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पासपोर्ट-स्टाइल वाले डिजाइन में बड़ी डिस्प्ले या फिर बजट-फ्रेंडली विकल्प लाने की भी तैयारी है। सैमसंग एक प्रकार से एप्पल के iPhone Duo की तुलना में अपने ज्यादा वेरिएंट लाना चाहता है। इस प्रकार सैमसंग नए-नए डिजाइन की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा नए विकल्प मिल सकते हैं।

Advertisement

अगले साल मिल सकते हैं ज्यादा वाइड फोल्डेबल मॉडल
हालांकि, अभी तक सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर वाइड फोल्डेबल को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, ये सभी जानकारी कितनी सटीक होंगी या नहीं इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। अगले साल जब कोरियन कंपनी ज्यादा जानकारी देगी तो पता चलेगा कि वास्तविक में किन मॉडल पर काम चल रहा है। हालांकि, Galaxy Z Fold 8 और iPhone Duo के बाद फोल्डेबल डिवाइस लवर्स को भविष्य में ज्यादा और अलग-अलग फीचर्स वाले ज्यादा वाइड फोल्डेबल मॉडल्स का विकल्प मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.