Samsung Galaxy Z Flip FE, Z Flip7 के प्रोसेसर का खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!

Galaxy Z Flip FE फोन में कंपनी Exynos 2400e चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Z Flip FE Galaxy Z Flip 7 को लेकर लेटेस्ट अपडेट में प्रोसेसर का खुलासा
  • Z Flip FE फोन में कंपनी Exynos 2400e चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है
  • Galaxy Z Flip 7 में कंपनी Exynos 2500 का इस्तेमाल कर सकती है

Galaxy Z Flip 6 में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip FE का कई फैंस को इंतजार होगा। अफॉर्डेबल प्राइस में कंपनी का यह फ्लिप फोन अगले साल लॉन्च हो सकता है। इसी फोन के साथ अब एक टिप्स्टर ने Galaxy Z Flip 7 के बारे में भी बड़ा अपडेट दिया है। Galaxy Z Flip FE के बारे में कहा जा रहा है कि फोन में कंपनी Exynos 2400e चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। जबकि Galaxy Z Flip 7 में कंपनी एकदम नया-नवेला प्रोसेसर इस्तेमाल करेगी। यह Exynos का अगला वर्जन होगा जिसे अभी लॉन्च करना बाकी है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Galaxy Z Flip 7 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है। फोन के प्रोसेसर का खुलासा टिप्स्टर @Jukanlosreve के द्वारा (via) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया गया है। जिसके अनुसार, Galaxy Z Flip FE फोन में कंपनी Exynos 2400e चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। जबकि Galaxy Z Flip 7 में कंपनी एकदम नया-नवेला प्रोसेसर इस्तेमाल करेगी। यह Exynos 2500 होगा जिसे कंपनी द्वारा अभी रिलीज किया जाना बाकी है। Galaxy Z Flip 6 को कंपनी इसी साल लॉन्च किया है जिसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। सक्सेसर फोन में जाहिर तौर पर कंपनी प्रोसेसर को अपग्रेड करेगी। 
Advertisement

Galaxy Z Flip FE चूंकि एक अफॉर्डेबल डिवाइस होगा इसलिए इसमें कॉस्ट कटिंग के लिए ब्रैंड Exynos 2400e का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कहा जा सकता कि यह प्रोसेसर कमजोर है। डेली टास्क में इसे एक परफॉर्मर माना जाता है। यहां से एक कड़ी और जुड़ जाती है। वह है सैमसंग की अपकमिंग Galaxy S25 सीरीज। 

Galaxy S25 सीरीज के लिए अफवाह है कि कंपनी लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट को इस्तेमाल करेगी। इसका सीधा मतलब है कि अपने खुद के प्रोसेसर Exynos 2500 को कंपनी अपने फोल्डेबल फोन्स के लिए बचाकर रखने की सोच सकती है। Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S25 पर सीरीज को जनवरी में पेश करने वाली है। हाल ही में एक बेंचमार्क रन से नई जानकारी में सामने आया था कि सीरीज के बेस मॉडल्स की शुरुआत 12GB रैम से हो सकती है जो कि एक बड़ा अपग्रेड होगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.