Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन मिल रहा 50 हजार रुपये सस्ता, यहां होगी जबरदस्त बचत

Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीब 50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 08:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 4 में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

नया साल आ गया है और ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो बिलकुल सही समय है। जी हां इस वक्त कई कंपनियों के फोन्स पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं। आज हम Samsung के फ्लिप स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं जो कि लॉन्च कीमत से करीब 50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 4 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Flip 4 पर मिलने वाली डील से लेकर प्रभावी कीमत और फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 4 Price & Offers

Samsung Galaxy Z Flip 4 का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि अगस्त, 2022 में 94,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% अनलिमिटेड कैशबैक पा सकते हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 42,100 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फ्लिप फोन लॉन्च कीमत से करीब 50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की प्राइमरी फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2640 पिक्सल, 22:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। वहीं 1.9 इंच की सुपर AMOLED आउटर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 260x512 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। Samsung का यह फोन 3,700mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip 4 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.