सैमसंग गैलेक्सी वाइड लॉन्च, 3000 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 जुलाई 2016 17:24 IST
सैमसंग 2 अगस्त को अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस पहले सैमसंग के एक और गैलेक्सी स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने अपने सैमसंग गैलेक्सी वाइड को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया है। स्थानीय मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत 319,000 कोरियन वॉन (करीब 18,600 रुपये) है। इसे एक-दो हफ्ते में मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड में 5.5 इंच (720x1280 पिक्सल) का टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे यूज़र 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी वाइड में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी वाइड में 4जी एलटीई के अलावा जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/ जी / एन 2.4 गीगाहर्ट्ज़, ब्लूटूथ वी4.1 और एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 151.8 x 77.5 x 8.2 मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम।
Advertisement

फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी वाइड को दक्षिण कोरियाई मार्केट में लॉन्च किया गया है। अभी अन्य मार्केट में इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। मज़ेदार बात है कि सैमसंग गैलेक्सी वाइड का मॉडल नंबर SM-G600S है जो पिछले साल लॉन्च किए गैलेक्सी ऑन7 का भी मॉडल नंबर था। इसके स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे हैं। संभव है कि गैलेक्सी वाइड दक्षिण कोरियाई मार्केट के लिए गैलेक्सी ऑन7 का दूसरा नाम हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Samsung, Samsung Galaxy Wide
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  4. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  6. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  7. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  8. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  9. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.