सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस के प्री ऑर्डर 28 फरवरी से: रिपोर्ट

द इनवेस्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस9 रेंज वैश्विक बाज़ारों में 16 मार्च से उपलब्ध हो जाएगा। वहीं, सैमसंग के 'गढ़' (दक्षिण कोरियाई बाज़ारों) में एसके टेलीकॉम, केटी और एलजी यूप्लस के ज़रिए 28 फरवरी से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। संभवना है कि लोगों को 9-15 मार्च तक वहां यूज़र को फोन उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 22 फरवरी 2018 15:02 IST
ख़ास बातें
  • एमडब्ल्यूसी 2018 के ठीक पहले सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस होंगे लॉन्च
  • गैलेक्सी एस9 सीरीज़ के हैंडसेट 28 फरवरी से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे
  • कहा जा रहा है कि एस9 प्लस का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आएगा
इस सप्ताहांत एमडब्ल्यूसी 2018 के ठीक पहले सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस ज़ोरदार तरीके से लॉन्च होने जा रहे हैं। इन दोनों हैंडसेट की तस्वीरें और जानकारियां काफी लंबे वक्त से लीक हो रही हैं और यह सिलसिला अब तक जारी है। अब एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि गैलेक्सी एस9 सीरीज़ के हैंडसेट 28 फरवरी से प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। बाज़ार में एक दूसरी अफवाह यह है कि एस9 प्लस का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी बाज़ार में उपलब्ध होगा। बता दें कि लॉन्च इवेंट से पहले गैलेक्सी एस9 की एक बेहद स्पष्ट तस्वीर भी लीक हुई है, जिससे भी तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।

द इनवेस्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस9 रेंज वैश्विक बाज़ारों में 16 मार्च से उपलब्ध हो जाएगा। वहीं, सैमसंग के 'गढ़' (दक्षिण कोरियाई बाज़ारों) में एसके टेलीकॉम, केटी और एलजी यूप्लस के ज़रिए 28 फरवरी से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। संभवना है कि लोगों को 9-15 मार्च तक वहां यूज़र को फोन उपलब्ध हो जाएंगे। बता दें कि फोन की खासियत में सैमसंग पे, बिक्सबी, आइरिस रिकग्निशन और फेशियल रिकग्निशन जैसे फीचर शामिल हैं।

इससे पहले जर्मनी से रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि दोनों ही गैलेक्सी हैंडसेट के प्री ऑर्डर लॉन्च डेट (25 फरवरी) से शुरू होंगे। इस रिपोर्ट में उपलब्धता के लिए 8 मार्च की तारीख बताई गई थी। एक और जानकारी जाने-माने रोलैंड क्वांड्ट ने दी है कि गैलेक्सी एस9 प्लस 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ रहा है। रोलैंड ने गैलेक्सी एस9 की कुछ उच्च-क्वालिटी वाली तस्वीरें भी साझा की हैं, जो पिछले सप्ताह इवान ब्लास द्वारा साझा की गईं तस्वीरों से काफी मेल खाती हैं। तस्वीर से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कुछेक बदलावों को छोड़ दें तो नए हैंडसेट पुराने गैलेक्सी एस8 से मिलते-जुलते हैं।

दिसंबर, 2017 में गीकबेंच की लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि गैलेक्सी एस9 डुओ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि नए गैलेक्सी एस9 वेरिएंट के अंतर्राष्ट्रीय वेरिएट में सैमसंग एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इस प्रोसेसर को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और बेहतर फेस रिकग्निशन जैसी क्षमता है। इसके अलावा सैमसंग, आने वाले हैंडसेट में अपग्रेड कैमरे देने की योजना बना रही है। पिछली ख़बरों से नए ISOCELL मॉड्यूल आने के संकेत मिले थे, जिसे सैमसंग ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। यह तकनीक कम रोशनी में बेहतर तस्वीर देने के लिए सैमसंग की टेट्रासेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा, एक स्मार्ट डब्ल्यूडीआर फ़ीचर होने की भी चर्चाएं हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.