Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ के 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च, यह होगी कीमत

ऐसा लगता है कि Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ के 128 जीबी वेरिएंट को चुपचाप भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। याद रहे कि लॉन्च इवेंट में गैलेक्सी एस9 सीरीज़ के दोनों हैंडसेट के 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही उतारे गए थे।

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ के 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च, यह होगी कीमत
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस9 का 128 जीबी वेरिएंट 61,900 रुपये में मिलेगा
  • Galaxy S9+ के 128 जीबी वेरिएंट को 68,900 रुपये में बेचा जाएगा
  • Samsung ने दो नए वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी ऑफलाइन पार्टनर को दी
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ के 128 जीबी वेरिएंट को चुपचाप भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। याद रहे कि लॉन्च इवेंट में गैलेक्सी एस9 सीरीज़ के दोनों हैंडसेट के 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही उतारे गए थे। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि Samsung ने दो नए वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी ऑफलाइन पार्टनर को दी है। इन्हें हफ्ते के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इन मॉडल को ऑनलाइन बेचा जाएगा या नहीं। गौर करने वाली बात है कि गैलेक्सी एस9 सीरीज़ के दोनों ही हैंडसेट के 128 जीबी मॉडल को अभी तक फ्लिपकार्ट या अमेज़न पर लिस्ट नहीं किया गया है।
 

Samsung Galaxy S9 की भारत में कीमत

सूत्रों के मुताबिक, गैलेक्सी एस9 का 128 जीबी वेरिएंट 61,900 रुपये में मिलेगा। वहीं, Galaxy S9+ के 128 जीबी वेरिएंट को 68,900 रुपये में बेचा जाएगा। 64 जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी एस9 की भारत में (एमओपी) कीमत 57,900 रुपये है। इसका 256 जीबी वैरिएंट 65,900 रुपये में बिकेगा। गैलेक्सी एस9 प्लस की बात करें तो इसके 64 जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है। 256 जीबी वैरिएंट के लिए आपको 72,900 रुपये खर्च करने होंगे।


गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy S9, Samsung India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन
  2. Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
  3. 6 ग्रहों की परेड का दिखेगा नजारा! सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर भी होगा शामिल, नोट कर लें दिन और समय
  4. Realme P4 Lite 4G भारत में लॉन्च: जानें 6300mAh बैटरी और Pulse Light डिजाइन वाले बजट फोन की कीमत
  5. Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
  7. QR Code की क्रांति! दुनिया का सबसे छोटा क्यूआर कोड, हजारों सालों तक डेटा करेगा स्टोर, जानें कैसे
  8. WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
  9. PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
  10. AI के कारण कम हो रही हैं जॉब्स, इस देश से हुई शुरुआत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »