Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ स्मार्टफोन 25 फरवरी को होंगे लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस9 को अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 से पहले लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि 25 फरवरी को होने वाले सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2018 इवेंट में भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे इन स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 11:42 IST
सैमसंग गैलेक्सी एस9 को अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 से पहले लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि 25 फरवरी को होने वाले सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2018 इवेंट में भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे इन स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई दिगगज ने बुधवार को इवेंट के लिए इनविटेशन भेजे। इस इवेंट में गैलेक्सी एस9+ को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस इनवाइट से गैलेक्सी एस9 में अपग्रेडेड कैमरा टेक्नोलॉजी होने का भी खुलासा होता है।

जैसा कि आप देख सकते हैं कि इनवाइट में ज़िक्र किए गए 9 अक्षर से सैमसंग गैलेक्सी एस9 के लॉन्च का पता चलता है। कंपनी ने इनवाइट के साथ लिखा है, ''एक तस्वीर हज़ार शब्द के बराबर बोलती है, गैलेक्सी फैमिली के नए सदस्य के पास कहन को बहुत कुछ है। 25 फरवरी को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अगली जेनरेशन के गैलेक्सी डिवाइस प्रदर्शित करेगी यादगार पलों को कैमरे में कैद करने के तरीके को नए आयाम मिलेंगे।''

सैमसंग, आने वाले फोन में एक अपग्रेड कैमरे देने की योजना बना रही है। पिछली ख़बरों से  नए ISOCELL मॉड्यूल आने के संकेत मिले थे, जिसे सैमसंग ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया। यह तकनीक कम रोशनी में बेहतर तस्वीर देने के लिए सैमसंग की टेट्रासेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा, एक स्मार्ट डब्ल्यूडीआर फ़ीचर भी है जिससे एक शॉट में कई एक्सपोज़र वाले कैद किए जा सकते हैं।

इसके अलावा, हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस9 का रिटेल बॉक्स लीक हुआ था जिससे फोन में सुपर स्पीड कैमरा तकननीक होने का खुलासा हुआ था। बॉक्स से फोन में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा होने का भी पता चला। इस बॉक्स से दो अलग-अलग साइज़ के अपर्चर एफ/.5 और एफ/2.4 होने की जानकारी मिली। गैलेक्सी एस9 के बॉक्स से एकेजी के स्टीरियो स्पीकर होने के साथ एकेजी ईयरफोन होने का भी खुलासा हुआ। फोन में 5.8 इंच क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा जो घुमावदार किनारों के साथ आएगा।

दिसंबर, 2017 में गीकबेंच की लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि गैलेक्सी एस9 डुओ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि नए गैलेक्सी एस9 वेरिएंट के अंतर्राष्ट्रीय वेरिएट में सैमसंग एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इस प्रोसेसर को इसी महीने लॉन्च किया गया और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और बेहतर फेस रिकग्निशन जैसी क्षमता है।
Advertisement

गैलेक्सी एस9+ में 512 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है और एक स्पेशल वेरिएंट चुनिंदा बाज़ारों में ही पेश किए जाने की उम्मीद है। गैलेक्सी एस9 में 4 जीबी रैम जबकि गैलेक्सी एस9+ में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च
  2. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.