सैमसंग गैलेक्सी एस8 के लॉन्च की तारीख का इस दिन हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2017 17:30 IST
ख़बर है कि सैमसंग के मोबाइल विभाग के प्रमुख को डोंग-जिन ने पुष्टि कर दी है एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में गैलेक्सी एस8 की लॉन्च की तारीख का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया जाएगा। एमडब्ल्यूसी इवेंट इसी महीने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित किया जा रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा 26 फरवरी को होने वाले इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस8 की लॉन्च तारीख बताए जाने की उम्मीद है। इस इवेंट में गैलेक्सी टैब एस3 के पेश किए जाने की उम्मीद है।

दक्षिण कोरिया की एक वेबसाइट ने डोंग-जिन के बयान को छापा है। उन्होंने गैलेक्सी एस8 के लॉन्च की तारीख के बारे में एक इवेंट में पुष्टि की। पहले आ चुकी लीक के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ प्रीमियम स्मार्टपोन को अमेरिका और यूरोप में एक साथ 29 मार्च को एक इवेंट में लॉन्च कर सकती है। फोन को अप्रैल में बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Advertisement

लॉन्च इवेंट की जानकारी के अलावा, सैमसंग एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान बार्सिलोना में एस8 स्मार्टफोन का एक वीडियो टीज़र जारी कर चौंका सकती है। एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी एमडब्ल्यूसी 2017 में अपने फोल्ड हो जाने वाले स्मार्टफोन प्रदर्शित कर सकती है।

इससे पहले कई लीक में पता चला कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 के लॉन्च के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस8+ लॉन्च कर सकती है। इसकी पुष्टि हाल ही में कंपनी की साइट पर लाइव हुए सपोर्ट पेज से हुई थी। नई गैलेक्सी एस8 सीरीज़ में नये वर्चुअल असिस्टेंट बिक्स्बी के आने की भी ख़़बरें हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में बेहद पतले बेज़ेल के साथ डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन को 5.7 इंच और 6.2 इंच स्क्रीन साइज़ वाले दो स्क्रीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। बात करें डिज़ाइन की तो सैमसंग इस फोन में होम बटन ना देकर एक ऑल-डिस्प्ले फ्रंट दे सकती है। स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनर दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और 6 जीबी रैम हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.