सैमसंग गैलेक्सी एस7 के स्पोर्ट वेरिएंट पर चल रहा है काम: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मई 2016 11:13 IST
जब कभी सैमसंग अपना नया गैलेक्सी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करती है तब कंपनी द्वारा इससे जुड़े दूसरे हैंडसेट लॉन्च होने की खबरें सुर्खियां बनती हैं। इस साल फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज लॉन्च हुए हैं। अब इन स्मार्टफोन के भी दूसरे वेरिएंट लॉन्च होने की खबरें हैं। कुछ दिनों पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एस7 के 'एक्टिव' वेरिएंट के लॉन्च होने की पुष्टि हुई थी।

कुछ दिनों पहले एक भारतीय इंपोर्ट वेबसाइट पर इस सैमसंग के इस हैंडसेट को एसएम-जी880 के नाम से लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में जानकारी दी गई थी कि फिलहाल इस हैंडसेट पर काम चल रहा है। इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी एस7 स्पोर्ट कहा जा रहा है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन या कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

याद दिला दैं, कि गैलेक्सी एस7 का मॉडल नंबर जी930 और गैलेक्सी एस7 एज का मॉडल नंबर जी935 है। अनुमान है कि गैलेक्सी एस7 एक्टिव को मॉडल नंबर जी891 नाम से पेश किया जाएगा।

दक्षिण कोरिया की यह कंपनी अपने गैलेक्सी एस7 सीरीज का एक्टिव वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। गूगल प्ले पर सैमसंग लाइव ऐप में सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव का भी नाम लिखा था। हालांकि, इसके अलावा स्मार्टफोन के बारे में और कोई खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी एस7 वाले होंगे। लेकिन डिजाइन अलग होगा और इसमें सेना-स्तर की प्रोटेक्शन भी मौजूद होगी। सैमसंग गैलेक्सी एस6 एक्टिव की तरह गैलेक्सी एस7 एक्टिव में भी फ्लैगशिप मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ी बैटरी हो सकती है।
Advertisement

सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस7 एक्टिव के अलावा मिनी वर्ज़न लॉन्च किए जाने के भी कयास हैं। जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 मिनी को आईफोन एसई के टक्कर में उतारा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samsung mobile, Samsung smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.