सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज को जनवरी में मिलेगा एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2016 17:34 IST
सैमसंग ने पिछले महीने ही गैलेक्सी एस7 और एस7 यूज़र को एंड्रॉयड 7.0 नूगा टेस्ट करने के लिए गैलेक्सी बीटा प्रोग्राम शुरू किया था। अब कोरिया की इस कंपनी ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस को जनवरी में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के फाइनल बिल्ड को जारी करने का ऐलान कर दिया है।

इससे पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एक यूज़र द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि कंपनी अपनी डिवाइस में अब एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट की जगह सीधे एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी करेगी।
Advertisement

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग 30 दिसंबर की मध्य रात्रि से गैलेक्सी बीटा प्रोग्राम को बंद कर देगी। जिसका मतलब है कि इस प्रोग्राम के तहत अब यूज़र को बीटा अपडेट नहीं मिलेंगे। कंपनी अब 'एरर रिपोर्ट' और 'सजेशंस' सेक्शन के तहत किसी तरह का फीडबैक पर ना तो कोई प्रतिक्रिया देगी और ना ही फीडबैक लेगी। सैममोबाइल को वीबो के जरिए सैमसंग का यह बयान मिला। सैमसं का कहना है कि अब सिर्फ 'कम्युनिटी' के जरिए ही फीडबैक मैनेज किया जाएगा।

कंपनी ने गैलेक्सी बीटा प्रोग्राम मेंबर को उनके फीडबैक के लिए शुक्रिया अदा किया। और कई काम की सलाह को फाइनल बिल्ड में शामिल करने की बात भी कही। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट में बदलाव की बात करें तो इसमें लिंग समानता वाले नए इमोजी, कीबोर्ड से ही जिफ़ सपोर्ट और होम स्क्रीन से ऐप शॉर्टकट जैस फ़ीचर शामिल हैं।
Advertisement

इसी महीने पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज यूज़र को दिसंबर सिक्योरिटी अपडेट मिलना शुरू हो गया था।  इन अपडेट को भारत सहित चुनिंदा देशों में जारी किया गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.