सैमसंग गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन सुरक्षित, विस्फोट की ख़बरों के बाद कंपनी का बयान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 11:27 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग का दावा, गैलेक्सी एस7 और एस7 एज सुरक्षित
  • विवाद खड़ा होने की संभावनाओं के चलते सैमसंग ने पहले ही बयान जारी कर दिया
  • इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी नोट7 को बाजार से वापस लिया है
शायद यह कहना पूरी तरह से गलत नहीं होगा कि सैमसंग के स्मार्टफोन बिज़नेस के लिए 2016 को सबसे बुरे साल के तौर पर याद किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी नोट 7 में आग और विस्फोट की कई शिकायतें मिलने के बाद गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन को बंद कर दिया है। अब सैमसंग के प्रीमियम गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन में विस्फोट की कुछ ख़बरों के बाद सैमसंग ने एक विवाद खड़ा होने की संभावनाओं को भांपते हुए सैमसंग ने पहले ही बयान जारी कर दिया।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, ''सैमसंग, गैलेक्सी एस7 फैमिली की क्वालिटी और सुरक्षा का वादा करती है। हालांकि, अमेरिका में एक करोड़ यूज़र में से किसी भी डिवाइस में अंदरूनी बैटरी खामी की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी हमने बाहरी नुकसान की वजह से आई कुछ शिकायतों की पुष्टि की है। जब तक कंपनी किसी भी डिवाइस को जांचने व परखने में सफल नहीं हो जाती, तब तक किसी भी घटना की असली वजह का पता लाना संभव नहीं है।''

इससे पहले, सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 यूज़र को भरोसा दिलाते हुए मैसेज भेजना शुरू किया था कि उनकी गैलेक्सी एस7 यूनिट सुरक्षित हैं। और उनके डिवाइस को वापस नहीं लिया जा रहा।

हाल ही में एक स्मार्टफोन में हुए विस्फोट के बाद, सैमसंग गैलेक्सी एस7 के एक यूज़र ने दावा किया था कि उसके हैंडसेट में विस्फोट के चलते हाथ जल गया। वहीं एक दूसरी शिकायत में सैमसंग के गैलेक्सी एस7 एज में चार्जिंग के दौरान विस्फोट की ख़बर थी। इस यूज़र ने दावा किया था कि वह सैमसंग के ओरिजिनल चार्जर के साथ फोन चार्ज कर रहा था और तभी इसने आग पकड़ ली। गैलेक्सी एस7 एज के एक दूसरे मामले में यूज़र ने अपनी जेब के अंदर हैंडसेट में विस्फोट होने की बात कही थी।
Advertisement

वहीं फ्रांस में एक अलग रिपोर्ट में एक सैमसंग गैलेक्सी जे5 यूज़र ने अपने डिवाइस में आग लगने और विस्फोट का दावा किया। बता दें कि फोन में आग लगने की ख़बरें सिर्फ सैमसंग के ही डिवाइस में नहीं आई हैं। बल्कि नए आईफोन डिवाइस में भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.