सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का नया कलर वेरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 11:12 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज का नया ब्लू कोरल कलर वेरिएंट लॉन्च हो गया है
  • ताइवान में नया वेरिएंट 1 नवंबर से उपलब्ध होगा
  • अभी भारत में इस वेरिएंट के आने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट पेश कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर यह जानकारी दी। इससे पहले सैमसंग ने सिंगापुर और ताइवान के लिए नए कलर वेरिएंट की कीमत व उपलब्धता की जानकारी दी थी।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज के नए ब्लू कोरल कलर वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन ब्लैक ऑनिक्स गोल्ड प्लेटिनम, व्हाइट पर्ल, सिल्वर टाइटेनियम व पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध है। सैमसंग ने जानकारी दी है कि यह वेरिएंट एक नवंबर से चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा।

कंपन ने कहा, ''हर बाजार में उपलब्धता और कीमत की जानकारी वहां के वायरलेस प्रोवाइडर और क्षेत्रीय सैमसंग ऑफिस से मिलेगी।'' हालांकि कंपनी ने अभी तक उन देशों की लिस्ट की जानकारी नहीं दी है जहां यह ब्लू कोरल कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। लेकिन ताइवान इस लिस्ट में पहले ही शामिल है। इसके अलावा सिंगापुर में भी 5 नवंबर से इस डिवाइस के उपलब्ध होने की उम्मीद है। अमेरिका में भी इस वेरिएंट को उपलब्ध कराया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन में 5.50 इंच का 1440x2560 पिक्सल डिस्प्ले, 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फ़ीचर है। यह स्मार्टफोन वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस के लिए आईपी 68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks absolutely stunning
  • Record-breaking power
  • Incredible camera
  • IP68 protection
  • Bad
  • Slightly unweildy
  • Hybrid SIM/microSD slot
  • Bloated software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.