Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट

पिछले कुछ वर्षों से कंपनी ने Galaxy S सीरीज की रियर कैमरा यूनिट में लगभग समान डिजाइन रखा है। नई स्मार्टफोन सीरीज में कैमरा लेआउट को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 16:07 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों से सैमसंग Galaxy S सीरीज में लगभग समान कैमरा डिजाइन है
  • नई स्मार्टफोन सीरीज में कैमरा लेआउट ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया जा सकता है
  • कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है

इस वर्ष फरवरी में Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया गया था

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की आगामी Galaxy S सीरीज में कैमरा लेआउट में बदलाव किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी ने Galaxy S सीरीज की रियर कैमरा यूनिट में लगभग समान डिजाइन रखा है। नई स्मार्टफोन सीरीज में कैमरा लेआउट को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है। कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है। इससे इन स्मार्टफोन्स में केस के बिना Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और स्नैप-ऑन चार्जर, पावर बैंक और स्टैंड जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए सपोर्ट मिल सकेगा। कुछ हैंडसेट मेकर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में यह फीचर उपलब्ध कराया है। 

सैमसंग के मौजूदा स्मार्टफोन्स के कैमरा लेआउट का वर्टिकल अरेंजमेंट एक समस्या बताया जा रहा है। इससे सर्कुलर मैग्नेटिक रिंग के लिए स्पेस नहीं होता।  ऐसी अटकल है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज से पहले इस कैमरा लेआउट को कंपनी के किसी अन्य डिवाइस में भी दिया जा सकता है। सैमसंग का आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन नए कैमरा लेआउट के साथ हो सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने से कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि आगामी Samsung Galaxy S27 Ultra के साथ कंपनी के महंगे स्मार्टफोन्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देने की शुरुआत हो सकती है। इस रिपोर्ट में सैमसंग के इंटरनल डॉक्युमेंट्स के हवाले से बताया गया था कि कंपनी 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh के बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी से डिवाइस की थिकनेस में बढ़ोतरी किए बिना बैटरी की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में बहुत से चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाले वाली बैटरी के साथ हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इस वजह से सैमसंग जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए बैटरी की अधिक कैपेसिटी के फीचर का मुकाबला करना एक चुनौती बन रहा है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी में ग्रेफाइट-बेस्ड लीथियम-आयन बैटरी की तुलना में अधिक एनर्जी को स्टोर किया जा सकता है। इससे डिवाइस को भारी बनाए बिना अधिक बैटरी कैपेसिटी दी जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.