Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: जानें 2026 में कौन सा फोन है बेहतर?

Samsung ने भारतीय बाजार में समेत ग्लोबल बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला बीते साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 17 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 फरवरी 2026 08:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 में डेका-कोर एक्सिनोस 2600 चिपसेट है।
  • iPhone 17 में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S26 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17

Photo Credit: Samsung/Apple

Samsung ने भारतीय बाजार में समेत ग्लोबल बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला बीते साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 17 से हो रहा है। Samsung Galaxy S26 में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि iPhone 17 में Apple A19 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S26 5G और iPhone 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कीमत

Samsung Galaxy S26 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये है। जबकि iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है।

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: प्रोसेसर

Advertisement

Samsung Galaxy S26 में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 चिपसेट दिया गया है। वहीं iPhone 17 में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: ऑपरेटिंग सिस्टम

Samsung Galaxy S26 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 पर काम करता है। वहीं iPhone 17 आपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है।

Advertisement

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy S26 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। वहीं iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: कनेक्टिविटी

Advertisement

Samsung Galaxy S26 5G में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, गैलीलियो, GPS, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। जबकि iPhone 17 में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: डाइमेंशन

Samsung Galaxy S26 5G की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 167 ग्राम है। जबकि जबकि iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Refined, well-built design
  • Compact and great for one-handed use
  • Fast performance with the new 2nm chipset
  • Clean One UI experience, long software support
  • Bad
  • Minimal upgrades over previous generations
  • Same camera hardware reused again
  • Low PWM dimming and still an 8-bit screen
  • Price hike makes value harder to justify
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2600

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.