Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

आगामी स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.2 अपार्चर और 85 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने एक पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.2 अपार्चर और 85 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ होगा। Samsung Galaxy S25 Ultra में भी 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। इस महीने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होने वाले सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच (1,400 x 3,120 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के विकल्प दिए जा सकते हैं। 

आगामी स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने दावा किया था कि Samsung Galaxy S26 Ultra में बिल्ट-इन मैग्नेट नहीं होगी। इस स्मार्टफोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक केस मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 25 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। पिछले कुछ सप्ताह में सैमसंग की Qi2 एक्सेसरीज को ऑनलाइन भी देखा गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.