Samsung Galaxy S26 Ultra में हो सकते हैं 6 कलर्स के ऑप्शन

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 23:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • इन स्मार्टफोन में कुछ मार्केट्स में Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है

पिछले वर्ष Samsung Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया गया था

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में  तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के ऑप्शन हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy S25 Ultra की जगह लेगा। Samsung Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वरब्लू और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए सैमसंग की वेबसाइट पर तीन एक्सक्लूसिव कलर्स के भी ऑप्शन थे। 

Samsung Galaxy S26 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन सीरीज के जनवरी के अंत में लॉन्च होने का संकेत दिया गया था। हालांकि, इस टिप्सटर को आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में लगभग सही जानकारी को लीक करने के लिए जाना जाता है। यह अटकल है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ना एक बड़ा कारण है। 

आमतौर पर, कंपनी अपना Galaxy Unpacked इवेंट जनवरी के अंत में आयोजित करती है। अगर इस टिप्सटर का दावा सही होता है तो इस वर्ष कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में एक महीने की देरी हो सकती है। आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स में दक्षिण कोरिया सहित कुछ मार्केट्स में 2 nm Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को अन्य मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह आगामी स्मार्टफोन सीरीज का Samsung Galaxy S26+ हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.