Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक

लीक के अनुसार, Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ देखने में एक जैसे होंगे। अंतर सिर्फ इनके साइज में होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जनवरी 2026 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S26+ की मोटाई 7.3mm होगी
  • दोनों ही मॉडल्स में Samsung Exynos 2600 चिपसेट आने की संभावना
  • दोनों में रियर साइड में 50MP का कैमरा होगा

Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ का लॉन्च अब कुछ ही हफ्तों दूर है।

Photo Credit: Android Headlines

Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले Galaxy S26 स्मार्टफोन्स के लीक धड़ाधड़ सामने आ रहे हैं। अब तक अफवाहों में शुमार इन मॉडल्स की अब ऑफिशियल इमेज बाहर आ गई हैं। सीरीज में कथित Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra शामिल होने वाला है। अब लॉन्च से पहले स्टैंडर्ड Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ की इमेज लीक हो गई हैं। इनके मेन स्पेसिफिकेशंस के साथ डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ का लॉन्च अब कुछ ही हफ्तों दूर है। दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की नई सीरीज में शामिल होंगे। Android Headlines की रिपोर्ट में दोनों ही मॉडल्स के ऑफिशियल इमेज लीक होने का दावा किया है। कहा गया है कि Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ देखने में एक जैसे होंगे। अंतर सिर्फ इनके साइज में होगा। कंपनी ने डिजाइन में बदलाव किया है और कैमरा मॉड्यूल पिल शेप में दिया है। इसमें तीन कैमरा मौजूद होंगे। बेजल्स नैरो हैं और सेंटर में पंच होल है। फोन में एल्युमीनियम का फ्लैट फ्रेम आने वाला है। 

Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का

Samsung Galaxy S26 वजन में काफी हल्का होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन पुराने मॉडल से 25 ग्राम हल्का होने वाला है। यहां बताया गया है कि Apple iPhone Air से भी हल्का होने वाला है यह फोन। Galaxy S26+ की मोटाई 7.3mm होगी और वजन 190 ग्राम होगा। दोनों ही मॉडल्स में Samsung Exynos 2600 चिपसेट मिलने वाला है जो कि यूरोपियन मार्केट के लिए होगा। अन्य मार्केट्स में ये मॉडल Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आएंगे।

Samsung Galaxy S26 Camera

Samsung Galaxy S26 कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में कहा है कि दोनों में रियर साइड में 50MP का कैमरा होगा। फोन में 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, और 10MP का टेलीफोटो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए इनमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Battery

Samsung Galaxy S26 में 4,300 mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Samsung Galaxy S26+ में 4,900 mAh की बैटरी मिल सकती है। Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि Galaxy S26+ को 6.7 इंच डिस्प्ले से लैस किया जा सकता है। 

Galaxy S26 Ultra Price

Samsung Galaxy S26 के स्टैंडर्ड और प्लस मॉडल्स पुराने हैंडसेट्स के लगभग कीमत में लॉन्च हो सकते हैं। लेकिन हाई एंड Galaxy S26 Ultra को पिछले मॉडल की अपेक्षा सस्ते में पेश किया जा सकता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Series Launch Date

Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च डेट 25 फरवरी बताई जा रही है। लीक्स और रिपोर्ट्स में फरवरी अंत की लॉन्च डेट सामने आई है जबकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। जल्द ही कोरियन ब्रांड इसे लेकर घोषणा कर सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.