Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा f/2.4 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच Dynamic AMOLED स्क्रीन हो सकती है

यह Samsung Galaxy S25 FE की जगह ले सकता है

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया फैन एडिशन मॉडल जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2500 दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच Dynamic AMOLED 2x स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,340 x 1,080 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S25 में समान चिपसेट दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। 

Samsung Galaxy S26 FE की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा f/2.4 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा 30 fps पर 8K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं। Samsung Galaxy S26 FE को ब्लू, ग्रीन और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन में 4,900 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। भारत में पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy S25 में 6.7 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन की 4,900 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.