Samsung Galaxy S25 Ultra में मिलेगा ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बेहतर व्यूइंग एंगल, और भी कई डिटेल्स हुईं लीक

इस बार फ्लगैशिप स्मार्टफोन में व्यूइंग एंगल भी बेहतर होंगे। माना जा रहा है कि इस साल भी Galaxy S24 Ultra के समान फ्लैट डिस्प्ले पैनल मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2024 16:31 IST
ख़ास बातें
  • S25 Ultra में मौजूदा अल्ट्रा मॉडल की तुलना में ज्यादा ब्राइट पैनल होगा
  • डिस्प्ले पैनल ज्यादा सटीक कलर्स से लैस होगा
  • इस बार फ्लगैशिप स्मार्टफोन में व्यूइंग एंगल भी बेहतर हो सकते हैं

Samsung Galaxy S24 Ultra (ऊपर तस्वीर में) को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर हालिया हफ्तों में कई लीक्स ऑनलाइन देखने को मिल चुके हैं। हाल ही में इसके कलर ऑप्शन को लीक किया गया था और बताया गया था कि Samsung का अपकमिंग फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। अब एक पॉपुलर टिप्सटर ने दावा किया है कि Galaxy S25 Ultra में मौजूदा फ्लैगशिप, Galaxy S24 Ultra की तुलना में ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले होगा। इसके अलावा डिस्प्ले फीचर्स को लेकर कुछ अन्य खुलासे भी किए गए हैं।

टिप्सटर ICE Universe ने X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Samsung Galaxy S25 Ultra में मौजूदा अल्ट्रा मॉडल की तुलना में ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले मिलेगा। इतना ही नहीं, बताया गया है कि डिस्प्ले पैनल ज्यादा सटीक कलर्स से लैस होगा। हालांकि, यहां सटीक नंबर्स नहीं बताए गए।

टिप्सटर ने यह भी बताया है कि इस बार फ्लगैशिप स्मार्टफोन में व्यूइंग एंगल भी बेहतर होंगे। माना जा रहा है कि इस साल भी Galaxy S24 Ultra के समान फ्लैट डिस्प्ले पैनल मिलेगा। टिप्सटर ने अपने पोस्ट में लिखा, "जहां तक मुझे पता है, Galaxy S25 Ultra स्पष्ट रूप से ब्राइटनेस, व्यूइंग एंगल, स्क्रीन कलर एक्यूरेसी और कई अन्य पहलुओं में सुधार के साथ आएगा और यह नग्न आंखों से भी बहुत बेहतर दिखता है।"

लीक्स की मानें, तो डिवाइस 6.86-इंच पैनल के साथ आ सकता है, जो Galaxy S24 Ultra में शामिल 6.8-इंच डिस्प्ले से बड़ा होगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अपकमिंग फोन में ब्राइटनेस में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है, जो संभावित रूप से 3100-3400 निट्स तक पहुंच सकती है। बता दें कि Galaxy S24 Ultra में 2600 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। टिप्सटर ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में यह भी बताया है कि अपकमिंग फोन में यह सुधार Samsung के नए M14 OLED मटेरियल की वजह से हो सकता है।
Advertisement

हाल ही में X पर रॉस यंग (@DSCCRoss) ने Galaxy S25 और Galaxy S25 Ultra मॉडल के चार कलर ऑप्शन और प्लस वेरिएंट के पांच कलर ऑप्सन के साथ आने की जानकारी दी थी। टिप्सटर के अनुसार, Galaxy S25 को मून नाइट ब्लू, सिल्वर शैडो, स्पार्किंग ब्लू और स्पार्कलिंग ग्रीन रंगों में पेश किया जाएगा।
Advertisement

कहा गया है कि Galaxy S25+ मिडनाइट ब्लैक, मून नाइट ब्लू, सिल्वर शैडो, स्पार्किंग ब्लू और स्पार्कलिंग ग्रीन फिनिश में उपलब्ध होगा। सबसे प्रीमियम, Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम सिल्वर शेड्स में लॉन्च किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.