Samsung ने 200MP कैमरा, 12GB RAM वाले फोन पर शुरू किया ऑफर, मिल रही 12 हजार की छूट

Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ऑफर की पेशकश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2025 09:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G C में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर ऑफर की पेशकश की है जो कि लिमिटेड पीरियड के लिए जारी रहेगा। अगर आप Galaxy S25 Ultra 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 1,17,999 रुपये में मिल रहा है, जिसकी असली कीमत 1,29,999 रुपये है। इसमें 12,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक शामिल है। इसके अलावा ग्राहक 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का लाभ भी उठा सकते हैं, जिसमें शुरुआती मंथली पेमेंट 3,278 रुपये है। ग्राहकों को HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, IDFC फर्स्ट बैंक, TVS क्रेडिट, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज और सैमसंग फाइनेंस से फाइनेंसिंग ऑप्शन मिल रहा है। वहीं 12GB RAM / 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,29,999 रुपये और 12GB RAM / 1TB स्टोरेज वेरिएंट 1,53,999 रुपये में लिस्ट है।


Advertisement
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Specifications


Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल और 120hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy S25 Ultra के रियर में 2x इन सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.