Samsung लॉन्‍च करेगी Galaxy S25 Slim स्‍मार्टफोन, Pixel 9a और iPhone SE 4 से टक्‍कर!

Samsung Galaxy S25 Slim : यह फोन सैमसंग की प्रीमियम सीरीज का चौथा मॉडल होगा और बाकी सैमसंग स्‍मार्टफोन्‍स से पतला होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Slim अगले साल होगा लॉन्‍च
  • सैमसंग की प्रीमियम स्‍मार्टफोन सीरीज में चौथा मॉडल
  • ऐपल और गूगल के पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स से टक्‍कर

सैमसंग का चौथा प्रीमियम मॉडल आकर्षक प्राइस में दस्‍तक दे सकता है। (सांकेत‍िक तस्‍वीर।)

सैमसंग की अपकमिंग सीरीज Galaxy S25 में एक स्लिम मॉडल को लॉन्‍च करने की चर्चाएं हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, उस मॉडल का नाम ‘Galaxy S25 Slim' हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन सैमसंग की प्रीमियम सीरीज का चौथा मॉडल होगा। यह बाकी सैमसंग स्‍मार्टफोन्‍स से पतला होगा। कोरियाई आउटलेट ईटीन्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। फोन को अगले साल अप्रैल से जून के बीच पेश किया जा सकता है। सीरीज के बाकी मॉडल पहले लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। 

Samsung Galaxy S25 लाइनअप में तीन मॉडल शामिल होंगे। इनमें Galaxy S25 का मॉडल नंबर SM-S931 बताया जाता है। Galaxy S25+ का मॉडल नंबर SM-S936 और Galaxy S25 Ultra का मॉडल नंबर SM-S938 है। 
Advertisement

इनके अलावा एक चौथे मॉडल की भी चर्चाएं हैं, जो Galaxy S25 सीरीज में आ सकता है। SM-S937 मॉडल नंबर के तौर पर उसे पहचाना गया है। इसका अमेरिकी वेरिएंट मॉडल नंबर SM-S937U बताया जा रहा है, जिसे GSMA IMEI पर देखा गया है। 

कहा जाता है कि प्रीमियम सीरीज में स्लिम स्‍मार्टफोन पेश करके कंपनी अपकमिंग आईफोन से टक्‍कर लेना चाहती है। अगले कुछ वर्षों में ऐपल भी आईफोन का स्लिम मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। क्‍योंकि GSMA IMEI में सैमसंग अपने स्‍मार्टफोन्‍स को 6 से 7 महीने पहले पेश करती है, इसलिए नया सैमसंग फोन अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्‍च हो सकता है। 
Advertisement

उसी समय पर गूगल के Pixel 9a और ऐपल का iPhone SE 4 भी लाने वाला है तो जाहिर तौर पर Samsung Galaxy S25 स्लिम, इस डिवाइस से कम्‍पीट करेगा। अपकमिंग सैमसंग स्‍मार्टफोन के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। विशेषतौर पर इसके फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में। आने वाले दिनों में और डिटेल सामने आने की उम्‍मीद है। माना जाना चाहिए कि सैमसंग का चौथा प्रीमियम मॉडल आकर्षक प्राइस में दस्‍तक देगा।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.