Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!

Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमत भारत में घट गई है, जिससे ये फ्लैगशिप फोन अब ज्यादा किफायती हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर 99,999 रुपये हो गई है
  • Galaxy S25 और S25 FE भी कम कीमत पर उपलब्ध
  • प्राइस कट के पीछे नए S26 सीरीज लॉन्च को माना जा रहा है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपनी Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। नई कीमतें अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो चुकी हैं। इस प्राइस ड्रॉप के बाद Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy S25 Ultra जैसे मॉडल्स पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गए हैं, जिससे ये डिवाइस अब ज्यादा यूजर्स के लिए आकर्षक बन सकते हैं।

नई कीमतों की बात करें तो Samsung Galaxy S25 का 128GB वेरिएंट अब 56,999 रुपये में और 256GB वेरिएंट 62,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं Galaxy S25 FE का 128GB मॉडल 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। टॉप मॉडल Galaxy S25 Ultra की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जहां इसका 12GB + 256GB वेरिएंट अब 99,999 रुपये में मिल रहा है।

ये नई कीमतें लॉन्च प्राइस के मुकाबले कम हैं और Flipkart, Amazon समेत Samsung India की वेबसाइट पर भी दिख रही हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह स्थायी प्राइस कट है या फिर लिमिटेड टाइम ऑफर का हिस्सा है। कुछ मामलों में बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स की वजह से भी कीमत कम दिखाई दे सकती है।

आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि जब नए फ्लैगशिप मॉडल्स मार्केट में आते हैं, तो पुराने मॉडल्स की कीमत कम कर दी जाती है। हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Galaxy S26 सीरीज पेश की गई थी, जिसे इस प्राइस कट की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि Samsung की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Samsung Galaxy S26 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 87,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,07,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, Samsung Galaxy S26+ के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 1,19,999 रुपये और Samsung Galaxy S26+ के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये थी।

Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,39,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,59,999 और 16GB+1TB कॉन्फिगरेशन को 1,89,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.