Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप

Samsung Galaxy S25 5G इस समय Flipkart पर शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है। कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत करीब 50,925 रुपये तक पहुंच रही है। अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप

Photo Credit: Samsung

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 पर मिल रहा है कूपन और बैंक डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Galaxy S25 5G की प्रभावी कीमत करीब 50,925 रुपये रह गई है
  • 16,499 रुपये कूपन के साथ 2,675 रुपये तक बैंक कैशबैक मिल रहा है
  • एक्सचेंज ऑफर से कीमत और भी कम की जा सकती है
विज्ञापन

अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह अच्छा मौका हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Samsung Galaxy S25 पर इस समय बड़ी छूट मिल रही है। फोन को आज तक की सबसे कम कीमत में से एक, यानी 50,000 रुपये के आसपास खरीदने का मौका मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर का फायदा अलग से उठाया जा सकता है। Galaxy S25 5G कंपनी का प्रीमियम कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 (12GB + 128GB) वेरिएंट को 69,999 में लिस्ट किया गया है, जो पहले ही लॉन्च कीमत से करीब 5 हजार रुपये कम है। असली डील कूपन डिस्काउंट के साथ बनती है। फ्लिपकार्ट बेस वेरिएंट पर खुद से 16,499 रुपये का डिस्काउंट कूपन दे रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 53,600 रुपये हो जाती है। 

अब यदि आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड या Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको बेस वेरिएंट पर 2,675 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा, जो इफेक्टिव प्राइस को और कम, यानी 50,925 पर ले आता है। इसके बाद भी यदि आप इसे और सस्ता खरीदना चाहते हैं, तो आप अपने किसी फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Latest and Breaking News on NDTV

निश्चित रूप से वर्तमान में बढ़ रही स्मार्टफोन कीमतों के बीच 50,000 रुपये के आसपास की कीमत में Samsung का दो साल पहले का फ्लैगशिप मॉडल अभी भी अच्छी वैल्यू रखता है। देखा जाए, तो स्मार्टफोन प्राइस हाइक के बाद से इस प्राइस सेगमेंट में बहुत कम मॉडल हैं, तो कॉम्पैक्ट और प्रामियम बिल्ड, अच्छा कैमरा सेटअप और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लेकर आते हैं।

Galaxy S25 में 6.2 इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन वर्तमान में Android 16-बेस्ड One UI पर काम कर रहा है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS), 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और ये Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C 3.2 सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »