Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP धांसू कैमरा के साथ होगा Android 14, और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर!

Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP का नया कैमरा सेंसर लीक्स में सामने आ चुका है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में Android 14 आधारित One UI 6 देखने को मिलेगा।
  • बैटरी के मामले में यह 5,000mAh कैपिसिटी के साथ आ सकता है।
  • नई सीरीज के फोन जनवरी या फरवरी 2024 में पेश किए जा सकते हैं।

Galaxy S23 Ultra को कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में 1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया था। 

Samsung Galaxy S24 सीरीज के लॉन्च में अभी समय है। कंपनी इसे 2024 की शुरुआत में Galaxy Unpacked ईवेंट में पेश कर सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले सीरीज के लीक्स सामने आने लगे हैं। Samsung Galaxy S24 Ultra को लेकर एक नया अपडेट आया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर एक टिप्स्टर ने बड़ा खुलासा किया है। फोन में 200MP का बेहतरीन कैमरा होगा, यह बात खबरों में पहले ही आ चुकी है। अब कहा गया है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसके बिल्ट फीचर्स और रिफ्रेश रेट को लेकर भी जानकारी दी गई है। साथ ही कंपनी टाइटेनियम फ्रेम इस्तेमाल करेगी, ऐसा कहा गया है। 

Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP का नया कैमरा सेंसर लीक्स में सामने आ चुका है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अब जाने माने टिप्स्टर योगेश बरार @heyitsyogesh ने खुलासा किया है कि Samsung Galaxy S24 Ultra में Android 14 आधारित One UI 6 देखने को मिलेगा। फोन Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा, जिसका रिलीज अभी होना बाकी है। फोन में 6.8 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED LTPO डिस्प्ले होगा। LTPO डिस्प्ले में लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड टेक्नोलॉजी बताई जाती है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

Advertisement
Samsung Galaxy S23 सीरीज में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 इस्तेमाल किया है। इस लिहाज से Galaxy S24 Ultra फोन बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है। फोन के कैमरा के बारे में पिछले कई दिनों से अफवाहों का सिलसिला चला आ रहा है, जिसमें कहा गया है फोन के रियर में 4 कैमरा होंगे। मेन लेंस 200 मेगापिक्सल का होगा जिसके सपोर्ट में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर, एक 12 मेगापिक्सल सेंसर, और चौथा 10 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा बताया जा रहा है। 

बैटरी के मामले में यह 5,000mAh कैपिसिटी के साथ आ सकता है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है। अबकी बार कंपनी फोन में टाइटेनियम फ्रेम इस्तेमाल करने जा रही है, ऐसी खबर है। जबकि इससे पहले आई Galaxy S23 सीरीज में सैमसंग ने एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। नई सीरीज के फोन जनवरी या फरवरी 2024 में पेश किए जा सकते हैं। जिनमें 12 जीबी तक रैम होने की बात कही जा रही है। Galaxy S23 Ultra को कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में 1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया था। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.