Jan 18, 2024 00:49:19 IST
सैमसंग ने एक और सरप्राइज देते हुए गैलेक्सी रिंग की झलक दिखाई। यह एक फिटनेस रिंग मालूम पड़ती है। इसकी प्राइसिंग और फीचर्स की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
Jan 18, 2024 00:40:51 IST
Jan 18, 2024 00:37:11 IST
Samsung Galaxy S24
8GB/128GB: $799
8GB/256GB: $859
Samsung Galaxy S24 Plus
12GB/256GB: $999
12GB/512GB: $1,119
Samsung Galaxy S24 Ultra
12GB/256GB: $1,299
12GB/512GB: $1,419
12GB/1TB: $1,659
Jan 18, 2024 00:36:05 IST
Samsung Galaxy S24 Ultra को सभी मार्केट्स में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किया जाएगा। कंपनी का दावा है परफॉर्मेंस के लेवल पर यूजर्स को जबरदस्त फील आएगा।
Jan 18, 2024 00:30:03 IST
सैमसंग Galaxy S24 Ultra में डिस्प्ले पर Corning Gorilla Armor प्रोटेक्शन दिया गया है। इसे अबतक का सबसे मजबूत गोरिल्ला ग्लास कहा गया है। फोन का फ्रेम टाइटेनियम का बना है।
Jan 18, 2024 00:26:19 IST
Galaxy S24 Ultra में 5000 एमएएच की बैटरी है। Galaxy S24 में 4000mAh बैटरी है, जबकि Galaxy S24+ में 4900mAh बैटरी है। क्रमश: 25W और 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। अल्ट्रा स्मार्टफोन में भी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Jan 18, 2024 00:12:47 IST
Galaxy S24 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 200 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा f/1.8 लेंस है जो 85 डिग्री फील्ड व्यू के साथ आता है। दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है जिसमें f/2.2 अपर्चर है और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर OIS सपोर्ट के साथ है। डिवाइस में f/3.4 अपर्चर दिया गया है, और 5X ऑप्टिकल जूम है। चौथा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है। सैमसंग का कहना है कि ये उसके अबतक के सबसे पावरफुल एआई पावर्ड कैमरा हैं।
Jan 18, 2024 00:06:38 IST
गूगल ने कहा है कि उसका सर्कल टू सर्च फीचर Galaxy S24 सीरीज के सभी मॉडलों में उपलब्ध होगा। फीचर की सबसे बड़ी खूबी है कि यूजर किसी भी ऐप से स्विच किए बगैर गूगल सर्च कर पाएंगे।
Jan 18, 2024 00:03:49 IST
सैमसंग इवेंट में सैमसंग और गूगल ने सर्कल टू सर्च नाम के नए फीचर का ऐलान किया है। आपको अपने फोन में जो कुछ भी नया दिखता है, उस पर एक सर्कल बनाकर Google सर्च कर सकते हैं।
Jan 17, 2024 23:50:52 IST
Galaxy S24 सीरीज के यूजर Galaxy AI को मैसेज ऐप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। उन्हें रियल टाइम मैसेजेस को ट्रांसलेट करने की सुविधा मिलेगी।
Jan 17, 2024 23:47:01 IST
Galaxy S24 सीरीज, ऑन-डिवाइस AI तकनीक का उपयोग करके 13 भाषाओं में कॉल में ऑडियो के लिए लाइव ट्रांसलेशन की देगी। सैमसंग के अनुसार, यह लैंडलाइन कॉल को भी ट्रांसलेट कर देगी। इंटरप्रेटर ऐप के जरिए किसी से पर्सनल बात करते हुए भी इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Jan 17, 2024 23:42:03 IST
सैमसंग का Galaxy AI भाषा की मुश्किल को खत्म करेगा। यूजर रियल टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन कर पाएंगे, वह भी कॉल के दौरान। कॉल के दौरान सामने वाली की भाषा को आप अपनी भाषा में समझ पाएंगे और उसे जवाब दे पाएंगे।
Jan 17, 2024 23:39:51 IST
सैमसंग ने ऐलान किया है कि गैलेक्सी डिवाइसेज को 7 ओएस अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत एस24 सीरीज से होगी। लॉन्च से पहले ही अफवाहों के रूप में यह जानकारी सामने आई थी।
Jan 17, 2024 23:33:53 IST
Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट शुरू हो गया है। सबसे पहले Galaxy AI की प्रेजेंटेशन दी जा रही है।
Jan 17, 2024 23:28:37 IST
एक हालिया अफवाह के अनुसार, गैलेक्सी S24 लाइनअप को 7 Android OS अपग्रेड दिए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 21 तक सपोर्ट करेंगे। अफवाह कितनी सच होती है, इसका पता लॉन्च के बाद चलेगा, जुड़े रहिए।
Jan 17, 2024 23:20:57 IST
Gadgets360, कैलिफोर्निया के सैन जोस में SAP सेंटर में है, जहां सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। हम आज के लॉन्च इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा की उम्मीद कर रहे हैं। तस्वीर में आप इवेंट के अंदर का दृश्य देख सकते हैं। सैमसंग अपनी जर्नी को दिखा रही है।
Jan 17, 2024 23:16:08 IST
Samsung Galaxy S24 सीरीज का लॉन्च इवेंट अब से ठीक 15 मिनट बाद 11.30 बजे से अमेरिका में शुरू होगा। लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे ब्लॉग से।
Jan 17, 2024 18:06:35 IST
S24 सीरीज में गैलेक्सी AI के रूप में जेनरेटिव एआई की खूबियां भी होंगे। सर्किल टू सर्च, फोन कॉल के लिए लाइव ट्रांसलेशन और नोट असिस्ट जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
Jan 17, 2024 18:05:29 IST
अमेरिका के सैन जोस में हो रहे सैमसंग इवेंट में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। Galaxy Fit 3 और नेक्स्ट जेनरेशन वायरलेस ईयरबड्स को भी पेश किया जा सकता है।