Samsung Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy S24 में HD डिस्प्ले और Galaxy S24+ में QHD दी जाएगी। Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Samsung Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 में HD डिस्प्ले और Galaxy S24+ में QHD दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में QHD+ फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन
Samsung अगले साल अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S24 बाजार में लेकर आने वाली है। कंपनी इसे 2024 की शुरुआत में गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में टिप्सटर योगेश बरार ने Galaxy S24 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस को साझा किया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S24 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24+ के स्पेसिफिकेशंस

टिप्सटर के अनुसार, Samsung Galaxy S24 में HD डिस्प्ले और Galaxy S24+ में QHD दी जाएगी। Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। वहीं Galaxy S24+ में 4,900mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।


Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy S24 Ultra में QHD+ फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन में टाइटेनियम फ्रेम मिलेगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर के लिए इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, 50 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया जाएगा।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Ultra
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »