Samsung Galaxy S24, S24+ के कलर ऑप्शन लीक! AMOLED डिस्प्ले के साथ ये होंगे फीचर्स!

Samsung Galaxy S24 Ultra में Android 14 आधारित One UI 6 देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 21:22 IST
ख़ास बातें
  • फोन के अंदर तीन कलर ऑप्शंस का पता चलता है।
  • ये कलर हैं- ओरेंज, पर्पल, और व्हाइट।
  • Samsung Galaxy S24 सीरीज कंपनी 2024 की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy S24+ में 2K डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/Ice Universe

Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च के काफी करीब कही जा रही है। सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। सैमसंग फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। फोन के डिजाइन, कैमरा और डिस्प्ले को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनके मुताबिक सीरीज में 200MP मेन कैमरा होगा, और फोन में कंपनी AI फीचर्स पर फोकस करने वाली है। अब लॉन्च से पहले सीरीज के दो कथित मॉडल्स के कलर ऑप्शन भी लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy S24 सीरीज कंपनी 2024 की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले सीरीज के मॉडल्स Samsung Galaxy S24, और Samsung Galaxy S24+ के कलर ऑप्शन लीक हो गए हैं। Roland Quandt की ओर से फोन की सिम ट्रे की फोटो शेयर की गई हैं जिनमें फोन के अंदर तीन कलर ऑप्शंस का पता चलता है। ये हैं- ओरेंज, पर्पल, और व्हाइट। हालांकि लॉन्च के समय इन कलर्स को कंपनी क्या नाम देगी, अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। 

Galaxy S24 को लेकर टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने खुलासा किया है कि फोन में 6.16 साइज का AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन बहुत ही स्लीक बताया गया है। यह केवल 7.6mm ही मोटा होगा। और इसका वजन सिर्फ 168 ग्राम होगा। Samsung Galaxy S24 Ultra के रेंडर्स भी हाल ही में लीक हुए थे। जिनमें फोन ब्लैक, येलो, वॉयलेट, और ग्रे कलर में नजर आया था। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है जो कि इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। कहा जा रहा है कि इस फोन का कैमरा सेटअप काफी जबरदस्त होने वाला है। हालांकि पिछली सीरीज में मिलने वाले 10X ऑप्टिकल जूम की बजाए कंपनी अबकी बार पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल करेगी जिसमें 5X ऑप्टिकल जूम बताया जा रहा है।  

हाल ही में आए अन्य लीक्स के अनुसार, Samsung Galaxy S24 Ultra में Android 14 आधारित One UI 6 देखने को मिलेगा। फोन Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा, जिसका रिलीज अभी होना बाकी है। फोन में 6.8 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED LTPO डिस्प्ले होगा। LTPO डिस्प्ले में लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड टेक्नोलॉजी बताई जाती है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

Samsung Galaxy S24 सीरीज में कंपनी कथित Galaxy S24, Galaxy S24+, और Galaxy S24 Ultra को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च डेट के बारे में अफवाह है कि यह 17 जनवरी 2024 है। कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. 18 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Samsung Galaxy Z Flip 7 5G, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. 200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE की सेल आज से, बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें कीमत
  5. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. नए घरेलू PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन
  2. Sony Xperia 1 VIII में नए कलर्स के साथ मिल सकता है अलग कैमरा लेआउट
  3. Ai+ Nova Flip भारत में 50MP कैमरा, 4325mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  4. iPad मिल रहा है सस्ता, 2025 मॉडल पर सीधा Rs 4 हजार का डिस्काउंट!
  5. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2, Nova 2 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Huawei का लेटेस्ट फोन 6620mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल 10x जूम कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 5260mAh बैटरी के साथ Honor X5d Plus, Honor X5d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल फैन HushJet Mini Cool Fan, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. आपके कुत्ते और बिल्ली की हेल्थ पर रखें नजर, Tractive का नया कॉलर बैंड, लोकेशन भी करेगा ट्रैक, जानें कीमत
  10. Oppo A6s Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.