Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज अगले हफ्ते होगी लॉन्च! वीडियो लीक में खुलासा

Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज का लॉन्च इवेंट 26 सितंबर को हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2024 20:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung की वियतनाम इकाई ने YouTube पर गलती से डाला वीडियो
  • Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज का लॉन्च इवेंट 26 सितंबर को हो सकता है
  • Galaxy Tab S10 Ultra में snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आ सकता है

Samsung Galaxy S23 FE में 6.40 इंच की डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज का लॉन्च अगले हफ्ते देखने को मिल सकता है। इससे पहले कयास था कि ये डिवाइसेज अक्टूबर में पेश हो सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लीक हुए एक वीडियो में गलती से कंपनी ने लॉन्च इवेंट का खुलासा कर दिया है। अफवाह है कि Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच बड़ा डिस्प्ले होगा, Galaxy S23 FE की तुलना में ज्यादा है। Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra टैबलेट्स में S Pen सपोर्ट बताया गया है। Galaxy Tab S10+ में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। टैबलेट सीरीज में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं लेटेस्ट लीक इनके लॉन्च के बारे में क्या खुलासा करता है। 

Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज का लॉन्च इवेंट 26 सितंबर को हो सकता है। कथित तौर पर Samsung की वियतनाम इकाई ने YouTube पर गलती से एक वीडियो अपलोड कर दिया (via) जिसमें बताया गया था कि ये डिवाइसेज 26 सितंबर यानी आने वाले गुरूवार को लॉन्च होंगे। इसी के साथ यह भी दिखाया गया था कि डिवाइसेज लॉन्च के साथ ही सेल पर भी चले जाएंगे। यानी इनकी खरीद के लिए कंपनी इंतजार नहीं करवाएगी और इन्हें लॉन्च के साथ ही खरीद कर एक्सपीरियंस किया जा सकेगा। 

Samsung की ओर से हालांकि शेयर किया गया वीडियो बाद में प्राइवेट कर दिया गया। हो सकता है कि कंपनी ने इसे अपलोड करने में जल्दबाजी कर दी, और बाद में इसे हटा लिया गया। लेकिन अगर सही में कंपनी इनका लॉन्च अगले हफ्ते करने वाली है तो जल्द ही इनकी लॉन्च डेट की घोषणा भी जरूर करने वाली होगी। Samsung हालांकि टैबलेट्स के लिए रिजर्वेशन भी शुरू कर चुकी है जो अपने आप में खुद ही संकेत है कि इनका लॉन्च अब बहुत नजदीक है। 

सैमसंग की टैबलेट सीरीज के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अभी तक आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक टैबलेट सीरीज में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं, Galaxy Tab S10 Ultra में snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आ सकता है। Galaxy Tab S10 Ultra Wi-Fi मॉडल का प्राइस 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के लिए 1,39,271 रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं, Galaxy Tab S10 Ultra 5G का 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 1,54,170 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  5. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  6. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  8. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  9. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  10. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.