Samsung Galaxy S23 Ultra को 16,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका 

इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Edge QHD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस वर्ष अपना यह प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किया था
  • इस स्मार्टफोन का मुकाबला iPhone 14 Pro Max से है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S23 Ultra 5G एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस वर्ष अपना यह प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस पर 13,000 रुपये के डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला iPhone 14 Pro Max से है। 

इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का लिस्टेड प्राइस 1,24,990 रुपये है। इसे Flipkart के जरिए 1,11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के जरिए इसे खरीदने पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं मिलेगा। Amazon और सैमसंग की वेबसाइट पर क्रमशः 65,940 रुपये और 59,880 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। 

Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशंस 

इसमें 6.8-इंच का Edge QHD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G LTE, 5G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस स्मार्टफोन के साथ S Pen भी आता है। इसके रियर में f/1.8 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और f/2.4 अपार्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे केवल 20 मिनट में 65 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी का अगला Galaxy Unpacked इवेंट 26 जुलाई को होगा। यह इस वर्ष कंपनी का दूसरा Galaxy इवेंट है। इसमें सैमसंग नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को पेश कर सकती है। सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इसके अलावा सैमसंग नए Galaxy Tab S9 और Galaxy Watch 6 सीरीज को भी ला सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस इवेंट में पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की पुष्टि नहीं की है। सैमसंग का यह इवेंट 26 जुलाई को 4:30 pm IST पर होगा। इसे Samsung.com और YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। 
  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.