Amazon Prime Day Sale: मात्र 79 हजार रुपये में मिल रहा 1 लाख 25 हजार वाला Samsung Galaxy S23 Ultra 5G

Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जुलाई 2024 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 200MP का रियर कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Amazon पर Prime Day Sale शुरू हो गई है और अगर आप इस वक्त Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सेल के दौरान Samsung Galaxy S23 Ultra 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। साथ ही साथ बैंक ऑफर से कीमत को और ज्यादा कम किया जा सकता है। आइए Galaxy S23 Ultra 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Offers


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB/256GB (Green) स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त ई-कॉमर्स साइट पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 1,24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
Advertisement

बैंक ऑफर के तौर पर SBI क्रेडिट कार्ड या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1,000 रुपये) तक लाभ मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 78,999 रुपये हो जाएगी।

एक्सचेंज ऑफर से 44,050 रुपये की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। इसके अलावा फोन नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी उपलब्ध है।


Advertisement
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Specifications


Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 5जी के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 20 मिनट में 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेफ्टी के लिए यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.