8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S23 Ultra 5G

Samsung Galaxy 23 Ultra में 6.8-इंच Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2023 16:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy 23 Ultra में 6.8-इंच Edge QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर  Amazon Prime Day Sale 2023 के दौरान डिस्काउंट पर मिल रहा है। अगर आप यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो भारी डिस्काउंट मिल सकता है। आइए सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 5जी पर मिलने वाले ऑफर के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत और ऑफर


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 1,24,999 रुपये में लिस्ट किया गया था। बीते साल यह फोन भारतीय बाजार में 1,24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

बैंक ऑफर
बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI क्रेडिट कार्ड या ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 8 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,16,999 रुपये हो जाएगी।


Advertisement
Samsung Galaxy S23 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy 23 Ultra में 6.8-इंच Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के मामले में इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया हैं। सेफ्टी के लिए यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा के साथ S Pen भी आता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 5जी के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 20 मिनट में 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.