Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

अगर आपका बजट लेटेस्ट Samsung के फ्लैगशिप फोन को खरीदने का नहीं है तो आप सैमसंग के पिछले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Ultra 5G को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

अगर आपका बजट लेटेस्ट Samsung के फ्लैगशिप फोन को खरीदने का नहीं है तो आप सैमसंग के पिछले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Ultra 5G को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट अमजेन पर सैमसंग के इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें बैंक ऑफर से लेकर कीमत में कटौती शामिल है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत का लाभ भी लिया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Offers & Price

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट ₹89,599 में लिस्ट किया गया है, जबकि भारतीय बाजार में फरवरी, 2023 में ₹1,34,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो  एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2.5 प्रतिशत डिस्काउंट (₹3,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹87,359 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह ₹47,000 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं फास्ट चार्जिंग के बदौलत यह सिर्फ 20 मिनट में 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।  इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S23 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »