Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Ultra के रेंडर्स लीक, डिज़ाइन और कलर ऑप्शन की मिली जानकारी

लेटेस्ट रिपोर्ट में Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ फोन के कलर ऑप्शन्स की जानकारी प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 में दिखा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में दिखा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों फोन में आ सकते हैं चार कलर ऑप्शन
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ पिछले लम्बे वक्त से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह सीरीज़ फरवरी महीने में लॉन्च की जा सकती है, जिसमें Samsung Galaxy S22, Samsung Galaxy S22+ और Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस22 और सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन के रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ फोन के कलर ऑप्शन्स की जानकारी प्राप्त हुई है। फिलहाल, कंपनी ने इस फ्लैगशिप सीरीज़ लॉन्च तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

91Mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के रेंडर्स को लीक किया गया हैं। इन रेंडर्स के जरिए दोनों फोन के डिज़ाइन सभी एंगल्स से देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, इन रेंडर्स से फोन के कलर ऑप्शन्स की भी जानकारी प्राप्त हुई है। रेंडर्स में सैमसंग गैलेक्सी एस22 फोन चार कलर ऑप्शन में देखा गया है, जो हैं ग्रीन, पिंक गोल्ड, फैंटम ब्लैक और फैंटम व्हाइट। वहीं, दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन भी चार कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जो हैं बर्गंडी, ग्रीन, फैंटम ब्लैक और फैंटम व्हाइट।

सैमसंग गैलेक्सी एस22 फोन के डिज़ाइन की बात करें, तो रेंडर्स में होल-पंच कटआउट डिस्प्ले देखा गया है जो कि टॉप-सेंटर पर स्थित है। फोन में मेटल फ्रेम देखी गई है, जिसके दाएं किनारे पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। फोन में घुमावदार एज मौजूद हैं। बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। हालांकि, यह कैमरा मॉड्यूल किसी तरह के कैमरा बम्प के साथ नहीं आता है।

वहीं, दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन में भी मैटल फ्रेम व वॉल्यूम और पावर बटन दाएं किनारे पर स्थित है। इस फोन के साथ S पेन सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। हालांकि, यह कैमरा मॉड्यूल किसी तरह के कैमरा बम्प के साथ नहीं आता है।
Advertisement

फिलहाल, सीरीज़ लॉन्च तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि फोन अगले साल 8 या फिर 9 फरवरी को लॉन्च हो सकते हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.