Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ को खरीदने के लिए मार्च तक करना होगा इंतजार!

Samsung Galaxy S22 Ultra की लीक तस्वीर में कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। फोटो के अनुसार, फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ f/1.8 लेंस मौजूद होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में मिल सकते हैं दो टेलीफोटो लेंस
  • फोन में मिल सकती है 45 वॉट चार्जिंग
  • सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में मिल सकते हैं चैरी और ग्रीन कलर ऑप्शन
Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22+ स्मार्टफोन की सेल तारीख को आगे बढ़ाकर मार्च कर दिया गया है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। इसके अलावा, Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन को कथित रूप से फरवरी से ही खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी इन आगामी स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करेगी, जो कि 9 फरवरी क आयोजित किया जाएगा। लॉन्च से ठीक एक हफ्ते पहले सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कथित मार्केटिंग तस्वीरें टिप्सटर द्वारा लीक की गई है, जिसके जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी प्राप्त हुई है।

टिप्सटर और यूट्यूबर Jon Prosser ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन्स की उपलब्धता को सप्लाई चेन में आई समस्या के कारण अलग-अलग कर दिया गया है। उनका कहना है कि फ्लैगशिप डिवाइस की प्री-बुकिंग लॉन्च इवेंट वाले दिन 9 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसमें Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन 25 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22+ स्मार्टफोन की उपलब्धता को आगे बढ़ाकर 11 मार्च कर दिया गया है।
Advertisement

इसके अलावा, हाल ही में गैलेक्सी एस22 सीरीज़ की कथित प्रोमो वीडियो और मार्केटिंग तस्वीर ऑनलाइन सामने आई थी, जिसमें स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी प्राप्त हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन की लीक मार्केटिंग तस्वीरों को Evan Blass द्वारा लीक किया गया है, जिसे टिप्सटर Dohyun Kim द्वारा शेयर किया गया गया है। इस तस्वीर मं वही स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं, जो कि कुछ महीनों पहले सामने आए थे।

गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन की तस्वीर में फोन गैलेक्सी नोट जैसे S पेन डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है। फोन में चैरी कलर ऑप्शन मौजूद है, जिसके साथ ब्लैक कलर का एस पेन दिया गया है। फोन को लेकर जानकारी मिलती है कि यह 8K Super HDR, 45W अल्ट्रा फास्ट चर्जिंग और एस पेन सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

दूसरे सेट की तस्वीरों में फोन ग्रीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जिसके साथ यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग केबल मौजूद है। तस्वीर से संकेत मिलते हैं कि इस फोन में 6.8 इंच डायनमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले के साथ 1,750 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस दी जाएगी, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा।
Advertisement

गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा की अन्य तस्वीर में कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। फोटो के अनुसार, फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ f/1.8 लेंस मौजूद होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा, जिसके साथ f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद होगा और दो 10 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे, जिसके साथ f/2.4 और f/4.9 टेलीफोटो लेंस मौजूद होंगे। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 100X Space Zoom, लेज़र ऑटोफोकस और कैमरा पर सुपर क्लियर ग्लास दिया जाएगा। फ्रंट में 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ f/2.2 लेंस मिलेगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
  • Not the best value offering in the series
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.