Samsung Galaxy S21+ कथित रूप से स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung फोन मॉडल नंबर SM-G996U के साथ लिस्ट है, जो कि पहले की रिपोर्ट में Samsung Galaxy S21+ से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 नवंबर 2020 14:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21+ स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ मिड-जनवरी में दे सकती है दस्तक
  • क्वालकॉम 1 दिसंबर को पेश कर सकता है स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर

Samsung Galaxy S21+ एक्सिनॉस और स्नैपड्रैगन वेरिएंट के रूप में दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy S21+ स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त हुई है। बेंचमार्किंग साइट पर Samsung फोन मॉडल नंबर SM-G996 के साथ लिस्ट था, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह गैलेक्सी एस21+ हो सकता है। हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में इसे Galaxy S21 कहा गया है। वेबसाइट पर यह फोन अघोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जबकि Exynos वेरिएंट को सिंतबर महीने में बेंचमार्क किया गया था। आपको बता दें, क्वालकॉम अगले महीने स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर को लॉन्च कर सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung फोन मॉडल नंबर SM-G996U के साथ लिस्ट है, जो कि पहले की रिपोर्ट में Samsung Galaxy S21+ से जुड़ा हुआ था। लिस्टिंग में यह फोन ‘Lahaina' प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर का कोडनेम है। यह काफी स्पष्ट है कि सैमसंग की लेटेस्ट फ्लैगशिप लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकती है यह असल में कोई हैरानी की बात नहीं है। यह कथित गैलेक्सी एस21+ स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 के साथ भी लिस्ट है।

आपको बता दें, इस गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले SamMobile द्वारा सार्वजनिक की गई थी, जिसमें इस मॉडल नंबर को Samsung Galaxy S21 बताया गया था न कि गैलेक्सी एस21प्लस।

इस फोन ने बेंचमार्क साइट पर सिंगल कोर स्कोर 1,120 और मल्टी-कोर स्कोर 3,319 प्राप्त किया है। सितंबर महीने में मॉडल नंबर SM-996B के साथ के फोन को गैलेक्सी एस21प्लस माना गया था जो कि गीकबेंच पर एक्सिनॉस 2100 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। उस वक्त इसका सिंगल-कोर स्कोर 1,040 और मल्टी-कोर स्कोर 3,107 था। दोनों ही लिस्टिंग में फोन 8 जीबी रैम, एंड्रॉयड 11 और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर की बेस फ्रीक्वैंसी 1.80GHz है और एक्सिनॉस 2100 की बेस फ्रीक्वैंसी 2.21GHz है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ में स्नैपड्रैगन और एक्सिनॉस वेरिएंट का ट्रेंड रहा है, जहां स्नैपड्रैगन वेरिएंट प्रदर्शन में बेहतर साबित हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 सीरीज़ में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर फोन भारतीय मार्केट में नहीं उतारा गया, तो ऐसे में माना जा सकता है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हो।
Advertisement

क्वालकॉम 1 दिसंबर को स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर पेश कर सकता है, जबकि सैमसंग अपने पारंपरिक लॉन्च से पहले ही गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को पेश कर सकती है। रिपोर्ट की मानें, तो यह लॉन्च इवेंट मिड-जनवरी में आयोजित किया जा सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.