Samsung Galaxy S21+ के डिज़ाइन की मिली झलक, और भी कई जानकारियां लीक

एक YouTube चैनल ने Samsung Galaxy S21+ के डिज़ाइन की झलक दिखाने वाले वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें आगामी सैमसंग फ्लैगशिप को मॉडल नंबर SM-G996U के साथ दिखाया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2020 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल होगा
  • Geekbench में सिंगल-कोर में 1,115 और मल्टी-कोर में 3,326 स्कोर हासिल किया
  • सीरीज़ के तीनों फोन की एक्सेसरीज़ की जानकारियां भी हुई लीक

Samsung Galaxy S21+ में बेहद पतले बेज़ल्स दिखाई दिए हैं

Samsung Galaxy S21+ की लाइव वीडियो (हैंड्स-ऑन) लीक हो गया है, जो हमें आगामी फ्लैगशिप डिवाइस की झलक दिखाता है। स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जाना है। नए स्मार्टफोन में Galaxy S20+ की तुलना में बेहद पतले बेज़ल्स दिखाई देते हैं। गैलेक्सी एस21+ हैंड्स-ऑन वीडियो में फोन के पीछे शामिल बड़ा कैमरा बंप भी दिखाई देता है। नए वीडियो के अलावा, Samsung Galaxy 21+ के साथ-साथ Galaxy S21 और Galaxy S21 Ultra की कुछ एक्सेसरीज़ की जानकारियां भी लीक हुई हैं।

Samsung Galaxy S21+ Design (expected)

YouTube चैनल Random Stuff 2 ने Samsung Galaxy S21+ के डिज़ाइन की झलक दिखाने वाले वीडियो को पोस्ट किया है। चार मिनट के वीडियो में आगामी सैमसंग फ्लैगशिप को मॉडल नंबर SM-G996U के साथ दिखाया गया है। वीडियो से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट वाला वेरिएंट होगा, क्योंकि क्लिप में फोन को गीकबेंच 5 बेंचमार्क टेस्ट चलाते हुए दिखाया गया है, जो फोन में "lahaina" कोडनेम का चिपसेट शामिल होने की इत्तला देता है। इस कोडनेम को क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिपसेट माना जा रहा है।

वीडियो से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21+ को 1,115 का सिंगल-कोर स्कोर और 3,326 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है। ये हाल ही में लीक हुए Samsung Galaxy S21 यूनिट के स्कोर से अधिक हैं। लेकिन Samsung अपने आगामी Galaxy S21+ के अंतिम यूनिट में कुछ बदलाव भी कर सकती है, जिससे टेस्ट रिज़ल्ट बदल सकते हैं। इसके अलावा खबर है कि नया फोन सिंगल चार्ज पर पूरे दिन तक चल सकता है।
Advertisement

वीडियो में कथित गैलेक्सी एस21+ यूनिट का डिज़ाइन इसी फोन के हाल ही में लीक हुए रेंडर के समान है। इसमें पतले बेज़ल्स और होल-पंच डिस्प्ले है, जिसे सैमसंग इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले कहती है। पीछे की तरफ मैट ब्लैक फिनिश है और कैमरा बंप साफ दिखाई देता है। तीन कैमरा सेंसर भी हैं, जो नियमित Galaxy S21 मॉडल के साथ भी आ सकते हैं।
 

Samsung Galaxy S21 series accessories (expected)

हैंड्स-ऑन वीडियो के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एस21+, गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा की एक्सेसरीज़ की जानकारियां भी लीक हुई है। जानकारियों को MySmartPrice ने टिप्सटर ईशान अग्रवाल के सहयोग से लीक किया गया है।
Advertisement

खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ के लिए कई कवर विकल्प पेश करेगी, जिसमें क्लियर व्यू कवर, एलईडी कवर, एलईडी व्यू कवर, सिलिकॉन केस, लेदर कवर, प्रोटेक्टिव स्टैंडिंग कवर, क्लियर प्रोटेक्टिव कवर, क्लियर स्टैंडिंग कवर और क्लियर कवर शामिल हैं। Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra को मिंट और वॉयलेट में एक खास स्मार्ट क्वाड्रैट केस मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.